फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Player, who lost his heart

दिल हार चुका खिलाड़ी

Wed, 23 Jul 2014 07:35 PM IST
मनु पंवार
मनु पंवार Updated Wed, 23 Jul 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
Player, who lost his heart

लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतकर धोनी ने हारी बाजी जीत ली। क्रिकेट की इस जीत के कई और हीरो उभरकर सामने आए हैं। पर आजमाए हुए नायक की किरकिरी करने में कोई चूक नहीं रहा। जी हां, हम विराट कोहली की बात कर रहे हैं। क्रिकेट एक ऐसा फील्ड है, जिसमें निजी जिंदगी के उघड़ जाने के कई खतरे हैं। जो चतुर खिलाड़ी होते हैं, वे ऐसे तथ्यों को अफवाह बताकर बच जाते हैं। पर बेचारे नादान क्रिकेटर फंस जाते हैं। पहले वे अपना खेल गंवाते हैं, फिर टीम में अपनी पोजीशन ही गंवा बैठते हैं।

विज्ञापन


विराट कोहली को चाहने वाले क्रिकेट प्रेमी इन दिनों परेशान हैं। देश के इस चमकीले सितारे से इन दिनों रन नहीं बन रहे। इतिहास गवाह है कि जब-जब क्रिकेट और बॉलीवुड ने गलबहियां डाली हैं, तब-तब किसी न किसी का बेड़ा गर्क हुआ है। नजदीकियों की वजह से क्रिकेटर और अभिनेत्री एक-दूसरे की विधाओं में घुसने की कोशिश करते हैं। अभिनेत्री क्रिकेटर को रिझाने के लिए क्रिकेट के बारे में जानने, समझने का अभिनय कर रही होती है। क्रिकेटर बेचारा भी मैदान पर खेल नहीं पाता, खेलने का अभिनय कर रहा होता है। अभिनेत्री कहीं भी अभिनय करे, चल जाएगा। लेकिन अभिनय करना क्रिकेटर को सूट नहीं करता। इसलिए बेचारा क्रिकेटर पिट जाता है। मैदान में भी और निजी जिंदगी में भी।
विज्ञापन


अभिनय की तरह क्रिकेट में रीटेक की गुंजाइश नहीं होती। बैट्समैन अगर एक बार आउट हो गया, तो गया काम से। रीटेक का चांस तभी है, जब वह बॉल नो बॉल हो जाए। पर ऐसे चांस किस्मतवालों को मिलते हैं। किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है, जो दिल जीतते हैं। लेकिन यहां तो क्रिकेटर दिल हार बैठा है। जो जीवन की कोमल अभिव्यक्तियों के अनुभवों के बीच गुजर रहा हो, वह मैदान पर कठोर हो ही नहीं सकता। फिर कोई कैसे उम्मीद कर सकता है कि वह पहले जैसा विपक्षी गेंदबाजी के छक्के छुड़ाएगा! लेकिन कोहली के प्रशंसक क्या करें! मैदान पर बार-बार उन्हें विफल होता देखते रहें! डर लगता है, यह मोहब्बत टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कहीं भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed