फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Opportunity in play and playing on time

खेल में मौका और मौके पर खेलना

Wed, 25 Mar 2015 08:00 PM IST
संदीप जोशी
संदीप जोशी Updated Wed, 25 Mar 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Opportunity in play and playing on time

खेल में जीत तभी मिलती है, जब खिलाड़ी मौके पर खेलें। एकदिवसीय क्रिकेट का विश्व कप खिलाड़ियों को यही मौका देता है। खेल की अच्छी लय और दबाव की स्थिति में ही मौके की सफलता सराही जाती है। ऑस्ट्रेलिया में विश्व विजेता बनने के लिए चार सर्वसम्मत दावेदार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा बेहतरीन खेलती भारत और प्रतिभा संपन्न, मगर दम-घोंटू दक्षिण अफ्रीका आखिरी चार दावेदार थे। पहले सेमीफाइनल में जो क्रिकेट खेला गया, उसने एकदिवसीय खेल की गरिमा को बचाया और उसमें चार चांद लगाए हैं। दिल की धड़कनों को तेज करते हुए न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को खुद दम-घोंटने पर मजबूर किया। इस तरह पहली बार न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची, जबकि दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में खेलना सपना ही रह गया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ, मेजबान ऑस्ट्रेलिया चार बार और भारत दो बार विश्व विजेता बन चुका है। दोनों को फाइनल में जीतना और दबाव में खेलना बखूबी आता है। इन दोनों में से जो जीतेगा, उसके लिए फाइनल का भय तो नहीं होगा, पर सफल होने का दबाव जरूर होगा।
विज्ञापन


खेलने के मौके और दर्शकों के दबाव में ही बाजार का भी खेल चलता-फलता है। उसे नित नए हीरो और नई परिस्थिति को भुनाने का मौका मिलता है। पिछले तीन महीने में सभी मैच हारने के कारण भारत को कोई भाव नहीं दे रहा था। लेकिन विश्व कप के पहले मैच से ही टीम इंडिया ने अपने खेल में गजब का समन्वय, संतुलन और आत्मविश्वास दिखाया है। अब तक के सारे मैच जीतते हुए उसने शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां आज उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले चार महीने में भारत ने कोई मैच नहीं जीता है, मगर कहना अतिशयोक्ति नहीं कि यही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने की काबिलियत भी रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव का श्रेय बहुत हद तक कप्तान धोनी को जाएगा। उन्होंने भारतीय टीम को विश्व कप के लिए जिस तरह समेटा, संगठित किया और आत्मविश्वास दिया, वह बेहतर नेतृत्व दर्शाता है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरुआती दिनों में कमजोर, थकी-हारी और बिखरी हुई लग रही थी। मगर अब ऐसा लग रहा है कि धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे को दो भाग में बांट दिया था, जहां पहला भाग सिर्फ विश्व कप की तैयारी में योजना बनाना और माहौल आदि से संबंधित था, जबकि दूसरे भाग में विश्व विजेता का प्रदर्शन करना।


भारतीय टीम जहां अभी मौके की लय और आत्मविश्वासी समन्वय से खेल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी दबाव में निखरने की आदी है। खेल में सफलता निश्चय ही खेलने वालों के संघर्ष-कौशल पर निर्भर करती है। लिहाजा अभी भारतीय टीम मौके के मुहाने पर है। दूसरी तरफ, एकदिवसीय क्रिकेट के विश्व विजयी मौके का विश्व के सबसे विशाल बाजार को भी इंतजार है। विदेशी जमीन पर विश्व कप जीतना घरेलू मैदान पर जीतने से कहीं ज्यादा गरिमामय है। परिस्थिति को तराशना ही मौके को मथना है। बाजार खेल के मौके को तो दर्शा सकता है, लेकिन मौके पर खिला नहीं सकता। यह काम तो खिलाड़ियों का ही होता है। क्या भारतीय टीम मौके पर चौका मार पाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed