{"_id":"4c44a82a-90b4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"old-man-experience-increased-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध के अनुभव ने बढ़ाया कोष","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
वृद्ध के अनुभव ने बढ़ाया कोष
Updated Tue, 19 Mar 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के सम्राट फ्रेडरिक महान यह जानकर चिंतित हो उठे कि उनके देश की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन दयनीय होती जा रही है। जब राजकोष काफी कम रह गया, तो उन्होंने एक दिन राज्य कर्मचारियों को विचार-विमर्श के लिए बुलाया तथा उनसे पूछा कि राज्य के खजाने की आय कम होने का क्या कारण है?
विज्ञापन
दरबार में यह प्रश्न उठते ही सन्नाटा छा गया तथा सभी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। अचानक दूर बैठे एक वयोवृद्ध नागरिक ने कहा, सम्राट की आज्ञा हो, तो मैं इस प्रश्न का उत्तर देने को तैयार हूं। सम्राट ने हामी भरी, तो उस व्यक्ति ने मेज पर प्याले में रखे बर्फ के टुकड़े को उठाया तथा उसे बगल में बैठे हुए व्यक्ति को देते हुए कहा, इसे अपने पास बैठे हुए व्यक्ति को दे दो। एक के बाद दूसरे के हाथों आगे बढ़ाते हुए इसे सम्राट के पास पहुंचाना है।
विज्ञापन
देखते ही देखते बर्फ का टुकड़ा अनेक हाथों से होता हुआ सम्राट के हाथों में पहुंचा, तो उसका आकार चौथाई हो चुका था। सम्राट ने पूछा, बर्फ का यह टुकड़ा यहां तक आते-आते तो छोटा हो गया, लेकिन आप कहना क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
वृद्ध ने स्पष्ट करते हुए बताया, बर्फ के टुकड़े की तरह ही प्रजा से वसूले गए कर की राशि सरकारी कोष में पहुंचते-पहुंचते चौथाई रह जाती है। सम्राट की शंका का समाधान हो गया। उन्होंने उसी समय भ्रष्ट कर्मचारियों की छंटनी कर दी। कुछ ही दिनों में राज्य की आय बढ़ने लगी।