{"_id":"6838fb349ccfc8d068027b98","slug":"musk-and-trump-stance-of-elon-caused-alleged-tension-in-relationship-separation-surprising-to-some-but-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्क और ट्रंप: रिश्तों में कथित तनाव का कारण एलन का रुख, कुछ लोगों के लिए अलगाव आश्चर्यजनक...","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
मस्क और ट्रंप: रिश्तों में कथित तनाव का कारण एलन का रुख, कुछ लोगों के लिए अलगाव आश्चर्यजनक...
Fri, 30 May 2025 05:56 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला, नई दिल्ली।
अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 30 May 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो :
एएनआई (फाइल)
विस्तार
स्पेसएक्स और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क का ट्रंप प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) यानी खर्च कटौती विभाग से अलग होने का एलान कुछ लोगों के लिए आश्चर्यजनक हो सकता है, लेकिन पिछले कुछ समय से जैसे संकेत मिल रहे थे, उनके मद्देनजर यह स्वाभाविक ही है।
दरअसल, मस्क ऐसे समय में पद छोड़ रहे हैं, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ट्रंप प्रशासन के अंदरूनी लोगों में उन्हें लेकर निराशा है। लेकिन दूसरी ओर ऐसी खबरें भी हैं, जो कहती हैं कि ट्रंप मस्क की डीओजीई पहल और इसकी गतिविधियों से काफी खुश हैं और अगर किसी को लगता है कि मस्क ट्रंप की कक्षा से गायब होने वाले हैं, तो यह खुद को मूर्ख बनाने जैसा ही होगा।
सच कुछ भी हो, लेकिन तथ्य यह है कि मस्क का यह निर्णय विशेष सरकारी कर्मचारी की उनकी स्थिति के नियमों के ही अधीन है, जो उन्हें केवल 130 दिनों तक सेवा की अनुमति देता है। पिछले ही महीने ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए थे कि मस्क जल्द ही अपनी वर्तमान भूमिका से अलग होंगे, वहीं मस्क ने भी कहा था कि अब वह अपने धंधों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। लिहाजा एक उद्यमी की तरह उठाया गया उनका यह कदम ट्रंप के साथ उनकी साझेदारी के अंत को नहीं, बल्कि यह अपनी ऊर्जा को निजी व्यवसायों में पुनर्निर्देशित करने की उनकी इच्छा को ही अधिक दर्शाता है।
गौरतलब है कि जब फेसबुक और तत्कालीन ट्विटर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की सेवा में रत थे, तब ट्रंप के बारे में मस्क के विचार भी अधिक सकारात्मक नहीं थे। लेकिन ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान मस्क ने करोड़ों डॉलर का योगदान देने के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये भी ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट के दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया।
डीओजीई का नेतृत्व सौंपे जाने पर मस्क ने कई ऐसे कदम उठाए, जो ट्रंप के सुधारवादी एजेंडे के अनुरूप थे और मस्क की व्यावसायिक दक्षता को सरकारी क्षेत्र में लागू करने की ट्रंप की मंशा को उजागर करते थे। ट्रंप के टैरिफ और एक अन्य प्रस्तावित विधेयक पर मस्क के रुख को उनके रिश्तों में कथित तनाव का कारण बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से ट्रंप, मस्क के योगदान की सराहना करते रहे हैं और मस्क ने भी डीओजीई की नींव को मजबूत करने का श्रेय ट्रंप को दिया है, उसे देखते हुए मस्क के निर्णय को इस रूप में नहीं देखा जाना चाहिए कि वह ट्रंप समर्थक समूह से बाहर हो गए हैं।