फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Modi bomb on Diwali

दिवाली पर मोदी बम

Tue, 21 Oct 2014 10:49 AM IST
सुधीर विद्यार्थी
सुधीर विद्यार्थी Updated Tue, 21 Oct 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
Modi bomb on Diwali

साधो, पटाखे की दुकान पर बच्चा जिद कर रहा है कि इस बार तो वह मोदी मिर्ची बम ही खरीदेगा। दुकानदार बताता है कि यह बम तेज है। हरियाणा से महाराष्ट्र तक इसकी धमक होती है। पिता समझा रहा कि कोई हल्का बम खरीद ले, पर बच्चा उसे ही खरीदने पर अड़ा है। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपाई पहले ही दिवाली मना चुके। सारी आतिशबाजी खत्म हो गई। सुना है कि कांग्रेसी इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। उनका दीवाला निकल गया। आप वाले दिवाली मनाने का तरीका ढूंढ रहे हैं। पिछली दिवाली पर हिट हुआ उनका केजरीवाल बम अब पिट चुका है। आप का एक समर्थक गा रहा है, एक वो भी दिवाली थी, एक यह भी दिवाली है, उजड़ा हुआ गुलशन है, रोता हुआ माली है।  लेकिन कांग्रेसी पिता के सामने संकट है कि अपने बच्चे के लिए वह मोदी बम कैसे खरीदे।

विज्ञापन


पत्नी बच्चे की जिद का हवाला देते हुए कहती है, बुरा क्या है? जोर की आवाज है। तुम थोड़ी देर के लिए कान बंद कर लेना। पति कहता है, पिछले कई महीने से पाकिस्तान हमारी सीमा पर बम फोड़ रहा है। ये बम वहां क्यों नहीं भेजे जाते। देश दिवाली में मगन है। सरहद की किसी को चिंता नहीं।
विज्ञापन


पत्नी कहती है, पहले दिवाली मना लें, देश की चिंता बाद में करेंगे। देश हमारा घर थोड़े ही है कि जरा-सा टपका नहीं कि सीमेंट लेकर दौड़ पड़े।

दुकान में किस्म-किस्म की फुलझड़ियां हैं। दुकानदार बताता है कि यह वाला रॉकेट मंगल तक जाने की क्षमता रखता है। इसे भी मोदी जी ने बनाया है। उनके कारखाने में सब कुछ बनता है। इस दिवाली पर भी देश में साफ-सुथरी लक्ष्मी आएंगी, काले धन वाली नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, 10, जनपथ को देखकर लगता ही नहीं कि दिवाली आ गई है। वहां कांग्रेसी अंधेरे की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपाई घरों की रोशनी उनकी आंखों को चुभ रही है। खाकी नेकर पहने एक आदमी कांग्रेस दफ्तर की ओर मोदी मिर्ची बम उछाल रहा है। उसे भरोसा है कि मोदी बम फटेगा जरूर। गुजरात के कारखाने में जो बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed