फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   lord macaulay

लॉर्ड मैकाले कहिन

Wed, 03 Jul 2013 09:34 PM IST
योगेंद्र शर्मा
योगेंद्र शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
lord macaulay

पिछले दिनों एक नामी-गिरामी अंग्रेजी स्कूल ने अपने सालाना आयोजन में लॉर्ड मैकाले की आत्मा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। अंग्रेजों की आदत के मुताबिक, जब वह सही समय पर पहुंचे, तब तक प्रिंसिपल और दूसरे लोग भी नहीं आए थे।

विज्ञापन


इस पर मैकाले की आत्मा नाराज तो हुई, लेकिन भारत चूंकि आजाद हो चुका था, ऐसे में वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकती थी। लेकिन उसके भाषण में भारतीयों के प्रति खुन्नस साफ झलक रही थी। उसने अपना भाषण कुछ इस तरह शुरू किया,
विज्ञापन

सज्जनो और देवियो,  
मुझे यहां बुलाना ऐसा ही है, जैसे संघ की सभा में किसी कांग्रेसी या कम्युनिस्ट नेता को बुलाना। मैं अभी एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल से आ रहा हूं। हिंदी बोलने पर वहां पनिशमेंट है। उस स्कूल में फीस, ड्रेस, किताबें मिलाकर कुल खर्च एक लाख सालाना है। वहां मौजूद गार्जियन से जब मैं बोला कि इस देश की गरीबी को देखते हुए यह बहुत महंगा है, तो वह बोले, एक नहीं, दो लाख ले लो, पर अपने बेबी को अंग्रेजी बोलना मांगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद यहां दूसरे देशों से जो नेता आए, वे अपनी भाषा बोलते थे। लेकिन भारत के नेता अंग्रेजी में बोलते हैं। क्या आपकी कोई भाषा नहीं है? आज एक हिंदुस्तानी बेटा अपनी मां को मम्मी या मॉम बुलाता, पिता को डैड बोलता है। यहां तक कि अपनी हमवतन लड़की से मोहब्बत का इजहार करता, तो ‘आई लव यू’ बोलता। गनीमत है कि आप लोग मुर्दे को फेयरवेल देते समय, राम नाम सत्य है, बोलते हैं।

हम मुट्ठी भर अंग्रेजों ने करोड़ों की आबादी वाले इस देश पर डिवाइड ऐंड रूल से रूल किया। आपके नेताओं ने भी हमारी ही नकल की। आप सबका कल्चर एक है, हिंदी सब देशी भाषाओं की बहन की तरह है। फिर भी हिंदी को उसका हक नहीं मिल पाया। जब हमने आप पर राज किया, तो अपना सिस्टम चलाने के लिए देसी बाबुओं की जरूरत थी। पर आपकी क्या मजबूरी है कि अंग्रेज बनना चाह रहे हैं? आप अपने नेशन, अपनी मदरटंग के लिए कुछ क्यों नहीं करते? आपके देश में हिंदी पढ़ना, बोलना फालतू क्यों हो गया?


विशिष्ट अतिथि के भाषण पर तालियां बजाना मजबूरी है। नहीं तो मैकाले से तब भी भारत के लोग नफरत करते थे, और अब उनकी आत्मा के भाषण पर भी लोग नाराज हैं। अब शायद ही किसी आयोजन में उसे बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed