फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Let's got a breather

चलो चैन की सांस मिली

Tue, 10 Jun 2014 08:24 PM IST
अशोक मधुप
अशोक मधुप Updated Tue, 10 Jun 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
Let's got a breather

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश भैय्या उर्फ टीपू और उनके पापा मुलायम नेता जी के लिए राहत देने वाली खबर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से आ गई। वरना भीषण गर्मी में एसी में बैठकर भी वे राज्य की बिजली कटौती से झुलस रहे थे। सोच रहे थे कि जनता को यह क्या हो गया? सारी बुराई उत्तर प्रदेश सरकार में ही निकाल रही है। अरे गर्मी तो हर साल पड़ती है। मांग बढ़ने पर बिजली की कटौती भी होती है। फिर इतना शोर मचाने की क्या जरूरत है। केरल में मानूसन आ गया। दो-चार दिन में उत्तर प्रदेश में भी मानसून आने वाला है। बारिश पड़ने पर बिजली की मांग कम हो जाएगी। संकट खत्म हो जाएगा। पर जनता मानने को तैयार नहीं।

विज्ञापन


नेता जी और भैय्या जी ने दिल्ली सरकार को मन ही मन धन्यवाद दिया। देश की राजधानी में पैदा हुए बिजली संकट को सम्मान स्वरूप प्रणाम किया। चलो मीडिया का ध्यान तो अब दिल्ली पर जाएगा। शोर मचाती जनता को भी पता चलेगा कि यूपी में ही नहीं, दिल्ली में भी बिजली का संकट है। वहां की जनता भी परेशान है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ऐसा होना स्वाभाविक ही है। ऐसे में हाय-हाय, फाय-फाय में क्या रखा है। ऐसा करने से बिजली थोड़े ही आ जाएगी।
विज्ञापन


अब कोई मीडिया को क्या समझाए इतने बड़े प्रदेश में आपराधिक घटनाएं तो होंगी ही। एक साथ पूरे राज्य पर नियंत्रण संभव नहीं। आखिर उत्तर प्रदेश में वैसा तो नहीं होता, जैसा हिमाचल प्रदेश में हुआ। बरसात में बाढ़ में कोई भले ही बह जाए, लेकिन किसी को यहां वैसे नहीं बहाया जाता, जैसे हिमाचल में बहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दिल्ली में घर से निकली एक महिला सांसद की गले की चेन दो बाइकर्स छीनकर भाग गए। उत्तर प्रदेश में आम महिला की चेन तो छिन जाती है, किंतु महिला सांसद की चेन आज तक नहीं छिनी। यदि कभी किसी वजह से छिन भी गई, तो पुलिस चोर को तुरंत पकड़ लेती है। आखिर प्रदेश की पुलिस एक काबीना मंत्री की भैंस को कुछ ही देर में बरामद कर रिकॉर्ड बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed