फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   I am afraid of the book Brother

मैं किताब से बहुत डरता हूं भाई

Sun, 04 May 2014 06:32 PM IST
अशोक गौतम
अशोक गौतम Updated Sun, 04 May 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
I am afraid of the book Brother

वह मरियल चीते की तरह दबे पांव मेरे कमरे में आए और मेरी दोनों आंखें अपनी हथलियों से बंद करने के बाद हंसते हुए बोले, बूझो तो कौन?

विज्ञापन


मैंने उनकी हथेलियों की खुरदराहट पहचानने के तुरंत बाद कहा, कौन क्या? पड़ोस के लेखक हैं आप। और कौन हो सकता है ऐसी हथेलियों वाला!

इतना सुनने के बाद भी वह हंसते हुए बोले, इसे कहते हैं सहृदय पाठक! सच कहूं, तो पाठकों के इस संकट के दौर में भगवान मिलना आसान है, लेकिन एक लेखक को सच्चा पाठक मिलना बहुत ही दुर्लभ है।

आपने अपने बगल में यह किताब जैसी क्या दबा रखी है, मैंने सहमते हुए पूछा, तो वह सीना तानकर बोले, मेरी नई किताब आई है कल ही। सोचा, सबसे पहले आपको ही सप्रेम भेंट करूं।
विज्ञापन


किस पर किताब लिखी है? मोदी पर, राहुल पर प्रियंका पर या केजरीवाल पर? आजकल तो इसी का सीजन है! मैं उत्साहित होकर बोला।

उन्हें एक झटका-सा लगा। हताश होते हुए वह बोले, मैं तो कवि-लेखक हूं। अपने मन की अनुभूतियों पर, अपने अनुभवों पर लिखूंगा। दूसरों के बारे में मैं क्या बता सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह किताब आपने गलत समय पर लिखी है! चुनाव के समय कुछ लहर-वहर पर बात होनी चाहिए थी। खैर किताब में मेरी दिलचस्पी मानो खत्म हो गई थी। मैंने उनको कहना शुरू किया, सच तो यह है कि मुझे किताबों से बचपन से ही बहुत डर लगता आया है। जब तक घर में रहता हूं, टेलीविजन देखता हूं, किताब पढ़ने का समय ही नहीं मिलता। इसलिए आपको एक सच्चे दोस्त की हैसियत से नेक सलाह देता हूं कि मुझे अपनी यह किताब सप्रेम भेंट कर एक कॉपी खराब मत कीजिए।

अगर आपकी पढ़ने में रुचि नहीं, तो आपके कमरे में इतनी किताबें क्यों हैं? लेखक ने सवाल दागा।

ताकि आप जैसे बुद्धिजीवी दोस्तों में भ्रम बना रहे। ये सभी किताबें मेरे पिता के वक्त की हैं!

लेखक जाने के लिए तैयार थे। मैं उन्हें क्यों रोकता?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed