{"_id":"6860968e76ac6dc8a408d9a9","slug":"human-behaviour-trump-anger-and-psychology-it-is-not-that-difficult-to-understand-his-mental-turmoil-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव व्यवहार : ट्रंप, गुस्सा और मनोविज्ञान, इतना मुश्किल भी नहीं उनकी दिमागी उमड़-घुमड़ को समझना","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
मानव व्यवहार : ट्रंप, गुस्सा और मनोविज्ञान, इतना मुश्किल भी नहीं उनकी दिमागी उमड़-घुमड़ को समझना
Sun, 29 Jun 2025 07:25 AM IST
शिव शुक्ला
जियोफ बीट्टी
जियोफ बीट्टी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो :
एक्स
विस्तार
ईरान-इस्राइल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने काफी उग्र बयान दिया। असल में, संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इस्राइल और ईरान, दोनों ने उसका उल्लंघन कर दिया। इसलिए ट्रंप बेहद गुस्से में थे और यह उनकी भाषा से भी जाहिर होता है।
1930 के दशक में मनोवैज्ञानिकों ने आक्रामक व्यवहार के संबंध में एक परिकल्पना विकसित की थी, जिसके मुताबिक, जब किसी व्यक्ति का लक्ष्य किसी तरह से बाधित होता है, तो यह कुंठा की ओर ले जाता है, जिसके परिणामस्वरूप आक्रामकता पैदा होती है।
आक्रामकता को कुंठा की इस अप्रिय स्थिति को दूर करने का एक ‘स्वाभाविक’ तरीका माना जाता था। अगले कुछ दशकों में, इस परिकल्पना को ज्यादातर मनोवैज्ञानिकों ने जटिल मानवीय व्यवहार का सरलीकरण माना। इसने हताशा और आक्रामकता के बीच एक सीधा संबंध मान लिया, और अन्य सभी परिस्थितिजन्य और संज्ञानात्मक कारकों को नजरअंदाज कर दिया, जो हस्तक्षेप कर सकते हैं।
मनोवैज्ञानिकों का तर्क है कि मनुष्य उससे कहीं ज्यादा जटिल है, जितना कि हम समझते हैं। वह अपनी कुंठाओं से निपटने के दूसरे तरीके खोज लेता है। वह समाधान खोजने के लिए अपनी तर्कसंगत सोच प्रणाली का इस्तेमाल करता है। इसलिए जब लोग राष्ट्रपति ट्रंप को इस तरह उग्र रूप में देखते हैं, तो उन्हें झटका लगता है। दूर से देखने पर तो यही लगता है कि बहुत जल्दी निर्णय लेना ट्रंप का तरीका है। अपने राष्ट्रपति पद और अपने व्यावसायिक कॅरिअर, दोनों में वह तत्काल कार्रवाई को प्राथमिकता देते दिखे हैं। यही कारण है कि वह अक्सर अपना मन बदल लेते हैं। उनके निर्णय प्रबल भावनाओं से प्रेरित होते हैं। घटनाओं, विरोधियों और मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया अक्सर भावुक और भावनात्मक होती है। इससे निर्णय अनुचित रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
ट्रंप की निर्णय लेने की शैली में तत्कालिकता और भावनात्मक दृढ़ विश्वास पर जोर दिया जाता है, जो समर्थकों को एकजुट करने और निर्णायकता की भावना पैदा करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, यह अप्रत्याशित परिणामों को भी जन्म दे सकता है। कई लोगों का मानना है कि ट्रंप की निर्णय लेने की शैली उच्च व्यावसायिक दबाव की उनकी पृष्ठभूमि को दर्शाती है, जहां ऐसे प्रतिस्पर्धी वातावरण में त्वरित निर्णय और सहज ज्ञान लाभदायक हो सकते हैं। लेकिन युद्ध की दुनिया में फैसले लेते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन ट्रंप तो ट्रंप हैं और यही उनकी शैली है।