फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   How many stars in the sky astronomers estimate the Count in trillions know interesting facts

आकाश में कितने तारे: खगोलशास्त्रियों की यह अनुमानित संख्या जानकर चौंक जाएंगे; खरबों में गिनती, 23 बार जीरो

Sun, 01 Dec 2024 06:13 AM IST
शुभम कुमार ब्रायन जैक्सन, खगोलशास्त्र के प्रोफेसर
ब्रायन जैक्सन, खगोलशास्त्र के प्रोफेसर Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
सार
रात में आसमान निहारते वक्त कभी सोचा है कि सूर्य जैसे खरबों तारों का चक्कर लगा रहीं खरबों दुनियाओं में इस वक्त क्या चल रहा होगा?
 
loader
How many stars in the sky astronomers estimate the Count in trillions know interesting facts
पृथ्वी की तरफ खतरनाक गति से आ रहे धूमकेतु को शनि ग्रह ने सौरमंडल के बाहर फेंका! - फोटो : Istock

विस्तार

कभी साफ रात में आसमान को निहारें, तो आपको हजारों तारे दिखेंगे। लेकिन यह तो सितारों का एक छोटा-सा अंश है। बाकी सब इतने दूर हैं कि हम उन्हें देख भी नहीं सकते। फिर भी, मेरे जैसे खगोलशास्त्रियों ने यह पता लगाने की कोशिश की, कि ब्रह्मांड में मौजूद तारों की संख्या का अनुमान कैसे लगाया जाए। पूरे ब्रह्मांड में आकाशगंगाएं बिखरी पड़ी हैं, जो तारों, ग्रहों, गैसों और धूल के समूह का गुच्छा बनाए हुए हैं। इन्सानों की तरह आकाशगंगाएं भी अलग-अलग आकार की हैं।


खगोलशास्त्री कैसे लगाते है अनुमान
खैर, हम बात कर रहे हैं कि ब्रह्मांड में तारे कितने हैं, तो इसका पता लगाने के लिए पहले आकाशगंगाओं का अनुमान लगाना होता है। ऐसा करने के लिए खगोलशास्त्री आकाश के छोटे हिस्सों की कई विस्तृत तस्वीरें लेते हैं और उन तस्वीरों में दिखने वाली सभी आकाशगंगाओं की गिनती करते हैं। फिर उस संख्या को पूरे आकाश की तस्वीर लेने के लिए आवश्यक चित्रों की संख्या से गुणा किया जाता है। अनुमान है कि ब्रह्मांड में करीब बीस खरब आकाशगंगाएं हैं।


बीस खरब आकाशगंगाओं में कितने तारे?
खगोलविदों को ठीक से पता नहीं है कि उन बीस खरब आकाशगंगाओं में से प्रत्येक में कितने तारे हैं? ज्यादातर तारे इतने दूर हैं कि इनकी सटीक संख्या पता करना मुश्किल है। लेकिन हम अपनी आकाशगंगा में तारों की संख्या का अनुमान लगा सकते हैं। वे तारे भी कई आकार और रंगों में आते हैं। हमारा सूर्य एक सफेद तारा, मध्यम गर्म, मध्यम आकार और मध्यम वजन का है। इसके केंद्र में 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान है। बड़े, भारी और गर्म तारे नीले रंग के होते हैं, जैसे लायरा तारामंडल में वेगा।

प्रॉक्सिमा सेंटॉरी की तरह छोटे, हल्के और मंद तारे आम तौर पर लाल होते हैं। सूर्य को छोड़कर, यह हमारे सबसे निकट का तारा है। लाल, सफेद और नीले तारे अलग-अलग मात्रा में प्रकाश छोड़ते हैं। तारे की रोशनी, विशेष रूप से उसके रंग और चमक को मापकर खगोलशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है कि हमारी आकाशगंगा में लगभग 100 अरब तारे हैं।

मौटे तौर पर 100 अरब तारों और बीस खरब आकाशगंगाओं का गुणा करेंगे, तो ब्रह्मांड में कुल तारों की संख्या करीब 200 अरब खरब यानी 200,000,000,000,000,000,000,000 होगी। इसकी कल्पना करना भी कठिन है। यह पृथ्वी के सभी महासागरों में मौजूद कपों पानी की संख्या से लगभग दस गुना अधिक है। अगली बार जब आप आकाश को देखें, तो यह सोचकर आश्चर्य करें कि उन तारों की परिक्रमा करने वाली खरबों दुनियाओं में क्या हो रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed