फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   golden girl of fiction

गोल्डन गर्ल ऑफ फिक्शन

Fri, 18 Oct 2013 07:39 PM IST
हेमेन्द्र मिश्र
हेमेन्द्र मिश्र Updated Fri, 18 Oct 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
golden girl of fiction

न्यूजीलैंड के उत्तरी और दक्षिणी द्वीप में श्रेष्ठता की 'जंग' दिलचस्प है। उत्तरी द्वीप साहित्यिक-सांस्कृतिक रूप से संपन्न है, तो दक्षिणी द्वीप प्राकृतिक सौंदर्य का स्वामी, इसलिए दोनों द्वीपों के बाशिंदे खुद को बीस मानते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इस बार के मैन बुकर पुरस्कार की घोषणा होते ही विश्लेषकों के लिए इस जंग का फैसला करना आसान हो गया है! केरी हुलमे (1985 में द बोन पीपल के लिए मैन बुकर पुरस्कार) के बाद न्यूजीलैंड की जिस एलिनोर कैटन को साहित्य का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, वह भी संयोग से दक्षिणी द्वीप से ही आती हैं।
विज्ञापन


हालांकि कैटन दक्षिणी द्वीप की पैदाइश नहीं हैं। करीब दो दशक पहले जब एक अनिवासी अमेरिकी परिवार यहां बसने के लिए आया था, तो उसकी सबसे छोटी सदस्य एलिनोर खुश नहीं थी। उसे टेलीविजन और कार के बिना जीवन सूना लगता था, लेकिन दर्शनशास्त्र के अध्यापक पिता की 'मजबूरी' भी वह समझती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में, खुशी की तलाश ही कैटन को वेस्ट कोस्ट क्षेत्र के उन खदानों के अवशेषों के करीब ले आई, जो 19वीं सदी में न्यूजीलैंड का स्वर्ण क्षेत्र माना जाता था। उन्हीं अवशेषों को समझने की ललक द लुमिनरीज उपन्यास की शक्ल में सामने आई है, जिसने एलिनोर को मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखिका बना दिया है।

हालांकि द लुमिनरीज जब प्रकाशक के हाथों में पहुंची थी, तो उसने इसे 'डरावना सपना' माना था। इसकी वजह थी, किताब की बनावट और उसके कथ्य। लिहाजा इसमें कई तरह के संपादकीय सुझाव दिए गए, लेकिन जैसा कि एलिनोर कहती हैं, वैसा करना संभव नहीं था। नतीजतन यह मैन बुकर के इतिहास में सबसे अधिक पृष्ठ (832 पेज) वाला उपन्यास बन गया।

एलिनोर के दोनों उपन्यासों (स्कूल के सैक्स स्कैंडल पर आधारित पहला उपन्यास द रिहर्सल था) का आधार बचपन की यादें हैं, पर इनमें वह खुद कहीं नहीं है! मसलन, द लुमिनरीज में ही सोने के पीछे भागने वाली एलिनोर असल जिंदगी में रुपये को महत्व नहीं देतीं।


उनके लिए जीवन का अर्थ है, पढ़ना और लिखना, क्योंकि इसी से 'खुद का परिचय' होता है। लेकिन क्या इस आत्म साक्षात्कार में जीवन तलाशा जा सकता है! एलिनोर कहती हैं, अच्छे दोस्तों की फौज और 'गोल्डन गर्ल ऑफ फिक्शन' के रूप में मिली शोहरत आखिर देन तो इसी की है।

hemendra mishra- हेमेन्द्र मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed