फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   God picks in the dock

रेत पर यह पैरों के निशान किसके हैं, इंसान, शैतान या भगवान के?

Wed, 06 May 2015 12:26 PM IST
जिंद अलामा
जिंद अलामा Updated Wed, 06 May 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
God picks in the dock

एक यहूदी फकीर रेत पर चला जा रहा था। जब वह काफी आगे तक चला आया, तो सहसा उसकी नजर पीछे की ओर गई। वह देखकर हैरान रह गया कि उसके अकेला चलने के बावजूद पीछे-पीछे चार पैरों के निशान थे। आश्चर्य से फकीर इधर-उधर देखने लगा। उसे जब कोई नहीं दिखा, तो वह सोचने लगा, जब मैं मुसीबत में था, तो कोई बात तक करना पसंद नहीं करता था। तब रेत पर केवल मेरे पैरों की ही छाप होती थी। तब ईश्वर ने भी साथ छोड़ दिया था। आज सुखी और प्रसन्न हूं, तो वह मेरे साथ-साथ चला आ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें,घर में मौजूद यह सात चीजें अक्सर ही धन की कमी का कारण बनती हैं


यह विचार आते ही उसे आकाशवाणी सुनाई दी, नहीं, बेटा। तुम गलत सोच रहे हो। जब तू सुख में होता है, तो मैं तेरे साथ चलता हूं। ऐसे में दो पांव के निशान तुम्हारे और दो मेरे। मुसीबत में जब तुझे सब छोड़ गए थे, पर मैंने नहीं छोड़ा। उस समय मैं तुम्हें अपनी गोद में लेकर चलता रहा। तुम्हें मां जैसा प्यार और वात्सल्य देता रहा। तुम्हें सुख की छांव देता रहा। उस दुख के समय तुम्हारे पांव के निशान तो रेत पर पड़े ही नहीं। मैं तुझसे कभी विमुख नहीं हुआ, छोटी-सी मुसीबत में भी नहीं।
विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः जानें इस हफ्ते किस राशि वालों को पदोन्नति और लाभ मिलने वाला है
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ठहरकर फकीर के कानों से फिर से आवाज टकराई, हां, लेकिन इतना अवश्य याद रखना कि मुसीबत और पीड़ा में कभी हिम्मत न हारना। यह न कहना कि मेरे साथ कोई नहीं है। मैं हर पल तुम्हारे साथ हूं। दुख और पीड़ा जीवन का अंग है, यदि तुम उन्हें धैर्य और शांतिपूर्वक हल करोगे, तो जीवन में सफलता पाओगे, और यदि विचलित होकर गलत मार्ग पर बढ़ोगे, तो मेरी गोद से गिर पड़ोगे, और फिर तुम्हें मैं नहीं बचा पाऊंगा। मैं तब तक तुम्हारे साथ हूं, जब तक तुम नेकी, ईमानदारी और मेहनत से अपना काम करते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed