फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly astrology 4 may to 10 may

साप्ताहिक राशिफलः जानें इस हफ्ते किस राशि वालों को पदोन्नति और लाभ मिलने वाला है

Mon, 04 May 2015 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 May 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह मिथुन राशि में शुक्र ग्रह के आ जाने से आप अत्यंत उत्साहित मूड में रहेंगे और आपकी विचारधारा भी आशावादी रहेगी। कार्यस्थल में आपके नवीन विचारों से आप विकासशील रहेंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे।

विज्ञापन


अपने कार्यों को समय से पूर्व पूरा करने के लिए आप नए-नए तरीके निकालेंगे जो वरिष्ठ अधिकारीयों के समक्ष आपके  कार्यक्षमता की बेहतर छाप छोड़ देंगे। यह समय वेतन-वृद्धि या पदोन्नति के भी संकेत दे रहा है।
विज्ञापन


निवेश करना आपके लिए इस समय शुभ रहेगा। आपको धनलाभ होगा। व्यवसाय विस्तार करने का विचार यदि मन में आए तो इस दिशा में विचार अवश्य करे। नया काम भी लाभ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक स्तर पर आपकी स्थिति सशक्त होगी किन्तु सोच-समझ कर धन-व्यय करने की सलाह है। घरेलु स्तर पर भी आप सुख-शांति पाएंगे। साथी की ओर से निरंतर सहयोग मिलेगा।

वृष राशिः धनलाभ मिलने के प्रबल आसार हैं

weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह आपको किसी न किसी तरीके से धनलाभ होगा, फिर चाहे किसी को दिया हुआ धन ही वापस आए या आपकी लाटरी लग जाए। व्यावसायिक स्तर पर वेतन वृद्धि या बोनस स्वरुप धनलाभ मिलने के आसार भी प्रबल है।

आपका बेहतर प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारीयों के बीच गहरी छाप छोड़ेगा। व्यवसायियों के लिए यह भी सप्ताह निवेश करने हेतु लाभकारक साबित होगा। संभव है कि आपमें से कुछ व्यक्तियों को पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।

हालाँकि इस दौरान आपको खर्चों में कोई कमी नहीं होगी किन्तु आप अपने बजट को संभाल कर चलेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या आपके सामने नहीं आएगी।

रोमांस के क्षेत्र में भी यह सप्ताह आपके लिए खूबसूरत रहेगा और आप उस व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे जिन्हें आप पहले से ही परिचित है। इस समय का लाभ उठाए और उन्हें अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाए नहीं।

मिथुन राशि: आर्थिक स्तर पर आप मज़बूत रहेंगे

weekly astrology 4 may to 10 may

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो आगामी सप्ताह आपके लिए रोमांस की दिशा से बहुत ही खुशनुमा रहेगा। आपमें से कुछ अपने रोमांटिक जीवन के एक स्तर से दूसरें स्तर पर जाने के लिए तैयार होंगे। हालाँकि ऐसे बड़े निर्णय लेने से पहले आपको थोडा और समय लेने की सलाह है और संभव हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

विवाहित जोड़े इस समय अपने जीवन का उत्कृष्ट समय व्यतीत करेंगे। एक-दूसरें के साथ अधिक से अधिक समय बिताकर आप इस समय का भरपूर आनंद लें। इसी सकारात्मकता के साथ आप व्यावसायिक स्तर पर अपने हर कार्य को समय से पूर्व ही सरलता से समाप्त कर लेंगे।

यह सप्ताह व्यवसायियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी रहेगा। लेकिन जो लोग साझेदारी में है, उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मज़बूत रहेंगे क्योंकि आपके आय के साधनों में कोई कमी नहीं आएगी।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी

weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी स्तरों में सब कुछ बेहतर और अपने पक्ष में महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी किन्तु खर्चों में भी कमी नहीं होगी। यह भी संभव है कि आपका कोई दोस्त आपसे उधार मांगे या किसी आपातकालीन स्थिति में आपको खर्चा करना पड़े।

हालाँकि इससे आपके बैंक बैलेंस में कोई असर नहीं पड़ेगा और यदि आपको धनराशि में बचत करने का अवसर मिले तो इसका अवश्य लाभ उठाए। कार्यस्थल में आप अपने हर काम को उम्दा तरीके से करेंगे और सब आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों के लिए सलाह है कि किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझ कर हस्ताक्षर करें।

हालाँकि बीते दिनों में किए गए निवेश आपको लाभ दे सकते है। इस सप्ताह आपके जीवन का सबसे बेहतरीन पहलु होगा आपका रोमांटिक जीवन। जो लोग प्यार की तलाश में है, उनके जीवन में ख़ुशी आएगी। जिनके जीवन में पहले से ही यह बहार है, उनके लिए यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा।

सिंह राशि: सेहत का ध्यान रखना होगा

weekly astrology 4 may to 10 may

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा फिर चाहे वह व्यावसायिक स्तर हो या घरेलु स्तर। कार्यस्थल में आप बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे।

हालाँकि यह समय आपके लिए परीक्षा की घड़ी साबित होगा किन्तु आप सफलतापूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। व्यवसायियों को इस समय एक बेहतरीन अवसर प्राप्त होने के अधिक आसार है। धनलाभ होगा।

यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। चूंकि इस दौरान आपके खर्चों में कमी आएगी, आर्थिक रूप से भी आप संतुष्ट रहेंगे। किन्तु जीवन की इस भाग दौड़ में अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि: सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह आपको अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक कार्य करने में कुछ मुश्किलों का सामना करना होगा। आपको स्वयं में प्रोत्साहन की कमी महसूस होगी। आपके प्रयासों का फल भी आपको उतना नहीं मिलेगा जितना आप अपेक्षा कर रहे है।

इस कारण से आप इस दौरान चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। किन्तु आपको निरंतर स्वयं को यह याद दिलाते रहना होगा कि आपका यह चिड़चिड़ापन कहीं आपके जीवन में और नकारात्मकता ना ले आए। ऐसे समय में आपके परिजन एवं साथी सदा आपके सहयोग में रहेंगे।

आपको कुछ पाने के लिए अपने जीवन में नयापन लाना होगा। ऐसा करने से सफलता आपके द्वार पर स्वयं आएगी। व्यवसायियों के लिए हालाँकि यह समय इतना लाभकारी नहीं है। इससे उनके बैंक बैलेंस में कोई खासा असर नहीं पड़ेगा। इसलिए तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

तुला राशि: इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा

weekly astrology 4 may to 10 may

आगामी सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखे कि बिना कर्म किये फल नहीं मिलता। इसलिए केवल भाग्य के भरोसे बैठे रहने से लाभ नहीं होगा।

कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और इससे आपको आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलेगी। यहाँ तक कि कार्यस्थल में जो आपसे इर्ष्या करते हैं, वे आपकी प्रशंसा करेंगे।

किन्तु काम पर अधिक ध्यान देने के चलते अपने स्वास्थय पर इसका कुप्रभाव ना पड़ने दे। जितना हो सके, स्वयं को आराम दे और स्वस्थ रहे। आपके जीवन में इतना कुछ होगा कि आप अपने साथी पर भावनात्मक रूप से निर्भर रहेंगे और उनका साथ आपको और भी शक्ति देगा।

वृश्चिक राशि: धन हानि के आसार हैं

weekly astrology 4 may to 10 may

आगामी सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर आप थोड़े चिंतित व विचलित अवश्य रहेंगे और कुछ मुद्दों के चलते आप तनाव भी ले सकते है। निजी जीवन के इन मामलों और व्यावसायिक जीवन के कार्यों के बीच आप फंस कर रह जाएंगे जिससे आपके जीवन के इन दोनों अहम पहलुओं पर खासा असर पड़ेगा।

ऐसे में आपके करियर पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं। इस सप्ताह व्यवसायियों को निवेश करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। धन हानि के आसार है। इस सप्ताह अपने खर्चों पर काबू रखे और व्यर्थ वस्तुओं पर पैसा न लुटाए।

यह दौर आपके लिए थोडा-सा मुश्किल भरा रहेगा। किन्तु आपको सकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ते रहना है। यह दौर अस्थायी है और आने वाले समय में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

धनु राशि: व्यर्थ खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है

weekly astrology 4 may to 10 may

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो आगामी सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। बस कुछ छोटे मामलों में फंस कर आपके काम धीमी गति से होंगे। कार्यस्थल में विशेष रूप से इस समस्या का सामना करना पड़ेगा। समय से पहले काम पूरा करना आपके लिए चुनौती बना रहेगा।

आपकी कार्यक्षमता से आपके बॉस आपसे असंतुष्ट व नाराज़ हो सकते है। इसलिए ध्यान केन्द्रित कर एक समय पर एक ही काम को पूरा करें। इस सप्ताह आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नज़रों में रहेंगे।

रोमांटिक जीवन में साथी के एक मुश्किल दौर से गुजरने के कारण आपके निजी जीवन पर इसका असर पड़ेगा और इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने निजी जीवन पर ही रहेगा। आर्थिक स्तर पर भी आपको अपने व्यर्थ खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि: मकर राशि: गलतफहमी से परेशानी हो सकती है

weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में ख़ास तौर से आप इर्ष्या करने वाले आपकी छवि में दाग लगाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

आप अपने काम पर ध्यान देने के अलावा सतर्क भी रहें और किसी को भी ऐसा कोई मौका ना दे कि वे आपके और वरिष्ठ अधिकारीयों के बीच आपके संबंधों में खटास पैदा कर सकें। खुद पर भरोसा रखे और अपने प्रदर्शन से दूसरों को मुंह बंद करें।

हालाँकि जो लोग खुद का व्यापार करते है, उन्हें ऐसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालाँकि बीते दिनों में किये गए निवेश से इस समय धन लाभ पहले की तुलना में कम मिलेगा और यह कुछ की चिंता का कारण भी बन सकता है।

घरेलु स्तर में ग़लतफ़हमियां पैदा होने से कलह होगा। परिजनों के व्यवहार से आप हैरान व परेशान रहेंगे। किन्तु अपना आपा ना खोएं और शांति बनाये रखने की पहल अवश्य करें।

कुंभ राशि: अनेपक्षित स्रोतों से धनलाभ मिलेगा

weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह आप अपने हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ करेंगे। इस पूरे दौर में आप उत्सुकता के धनि रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी कमाल की रहेगी और अनेपक्षित स्रोतों से धनलाभ होने से आपकी मासिक आय में वृद्धि होगी।

इस सप्ताह बचत राशि की ओर भी थोडा ध्यान दे और खर्चें करने से बचे। कार्यस्थल में भी कोई आपके सर पर बैठ कर आपसे काम नहीं करवाएगा। ऑफिस में आप सुकूनदायक माहौल पाएंगे।

व्यवसायिक जीवन के आराम से आप अपनी व्यक्तिगत जीवन में भी अधिक समय देंगे और सप्ताहांत में अपने प्रियजनों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपने आसपास इस माहौल से आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशिः जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं

weekly astrology 4 may to 10 may

इस सप्ताह आपको अपने जीवन में विकास तो दिखाई देगा मगर धीमी गति से। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की ज़रुरत है। आपके काम की प्रशंसा तो होगी किन्तु इसका यही अर्थ है कि आपके कंधे पर और भी जिम्मेदारियां आ सकती है।

आपके करियर का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करते है। आपको बस अपना ध्यान केन्द्रित करना है और अपने भीतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाना है।

आपके परिवार के एक ख़ास सदस्य विशेष रूप से आपकी माँ के स्वास्थ्य हेतु आप चिंतित रहेंगे। हालाँकि आप उनकी हालत में सुधार लाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस सप्ताह आप कहीं यात्रा में भी जा सकते है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed