Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Where was Goswami Tulsidas born This question is as simple as it is difficult to answer

दूसरा पहलू: एक ऐसी पहेली जिसे सुलझाना आसान नहीं

Wed, 10 Dec 2025 06:28 AM IST
लव गौर भूपेंद्र कुमार
भूपेंद्र कुमार Published by: लव गौर Updated Wed, 10 Dec 2025 06:28 AM IST
सार

स्रोत और विद्वान भी एकमत नहीं हैं कि रामचरित मानस  के रचयिता तुलसीदास की जन्मस्थली कहां है। चित्रकूट के राजापुर, कासगंज के सोरोंजी और गोंडा के सूकर खेत के बारे में कहा जाता है कि यहां तुलसीदास जी का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Where was Goswami Tulsidas born This question is as simple as it is difficult to answer
गोस्वामी तुलसीदास (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

गोस्वामी तुलसीदास का जन्म कहां हुआ? यह सवाल जितना सहज है, जवाब उतना ही कठिन। पता नहीं, इस विवाद की शुरुआत कैसे हुई, पर पुख्ता तरीके से कुछ भी कहना मुश्किल है। विडंबना यह कि स्रोत अलग-अलग दावे करते हैं और विद्वान भी एकमत नहीं हैं कि रामचरित मानस के रचयिता महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली कहां है।
विज्ञापन


तीन जगह ऐसी हैं, जहां के बारे में कहा जाता है कि यहां तुलसीदास का जन्म हुआ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का राजापुर, कासगंज जिले में स्थित सोरोंजी और गोंडा का सूकर खेत। इन सभी जगहों पर तुलसी जयंती पर महाकवि को याद किया जाता है और कोई न कोई स्मारक भी है। चित्रकूट के राजापुर में तुलसी जन्म कुटीर मंदिर है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को उनकी जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि संवत 1554 में उनका जन्म हुआ था। माना जाता है कि मुगल बादशाह अकबर तुलसीदास को बहुत मानते थे। उन्होंने 96 बीघा जमीन तुलसीदास को दी थी और कहा था कि इसे वापस लेने का अधिकार किसी को नहीं होगा। तुलसीदास जी के वंशज आज भी हस्तलिखित रामचरित मानस को यहां सुरक्षित रखे हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी जगह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का सूकर खेत है। यहां पर सरयू व घाघरा के संगम पर नरहरिदास का आश्रम है। बताते हैं कि तुलसीदास जी यहीं से काशी गए थे। यहीं उन्होंने बचपन में रामकथा सुनी थी। उन्होंने विनय पत्रिका में लिखा है, ‘आलसी अभागे मोसे तें कृपालु पाले पोसे, राजा मोरे राजा राम, अवध सहरू’। उस समय परसपुर का राजापुर सूकर खेत अयोध्या में आता था, यानी तुलसीदास ने परसपुर की तरफ इशारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सूकर खेत या शूकर क्षेत्र दो जगह होने से ज्यादा भ्रम हुआ। कासगंज जिले में गंगा किनारे बसा सोरों सूकर खेत कहलाता है। यहां भगवान वराह का मंदिर है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, विष्णु जी ने वराह रूप में हिरण्याक्ष का वध किया था। सोरों में पवित्र सरोवर में तुलसीदास की प्रतिमा है, जिस पर रामचरित मानस का दोहा लिखा है-मैं पुनि निज गुरु सन सुनी कथा सूकर खेत। समुझी नहिं तस बालपन तब अति रहयो अचेत।।, यानी मैंने अपने गुरु से सूकर खेत में कथा सुनी, पर बालपन की वजह से इसे ज्यादा समझ नहीं पाया।


ऐसा नहीं है कि जन्मस्थान को लेकर एक राय बनाने के प्रयास नहीं हुए। पुरातत्ववेत्ताओं ने भी समय-समय पर विवाद को विराम लगाने की कोशिश की, पर पूरी तरह से पुख्ता तर्क नहीं मिला। इसी कारण आस्था के इस सवाल को जनमानस पर ही छोड़ दिया गया। ...आखिर जनकवि तुलसीदास सभी के जो थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed