फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   When agra airport will be updated to an international air port

प्रवासी भारतीय कर रहे मांग, आगरा बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Wed, 05 Feb 2020 07:33 PM IST
Deep Narayan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Deep Narayan Updated Wed, 05 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
When agra airport will be updated to an international air port
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab

प्रवासी भारतीय आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग लगातार करते रहे हैं। इस संबंध में विदेश में रहने वाले एक पाठक ने अपनी बात रखी है। पाठक ने अपना नाम डॉक्टर दीप नारायण अग्रवाल बताया है और उनका कहना है कि वह पिछले 36 वर्षों से विदेश में रहने के कारण साल में कई हवाई यात्राएं करते हैं। इसी दौरान उनका अपने घर आगरा में भी आना होता है। उन्होंने इच्छा जाहिर की कि वह विदेश से दिल्ली न उतरकर सीधे आगरा उतरना चाहते हैं। 

विज्ञापन


आगरा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात कई बार की जा चुकी है और वह इससे काफी उम्मीदें भी लगाए हुए थे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका। उनका कहना है कि भारत में आने वाले 70 प्रतिशत पर्यटक आगरा में ताजमहल को देखने के लिए आते हैं लेकिन इस बात का जितना लाभ आगरा को मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने 2014 में पीएम मोदी द्वारा की गई रैली का जिक्र भी किया और कहा कि उन्होंने भी वादा किया था कि आगरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। इसके साथ ही इसके लिए उन्होंने कई मंत्रियों से संपर्क भी किया और इसकी मांग की। उनका कहना था कि राजनीतिक इच्छाशक्ति में कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही इस बात की उम्मीद भी जताई कि एक दिन वह अमेरिका और यूरोप से सीधे आगरा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed