फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Two African countries and history of flora the first such comprehensive document on Burkina Faso and Mali

दूसरा पहलू: दो अफ्रीकी देश और वनस्पतियों का इतिहास... बुर्किना फासो और माली पर पहला ऐसा व्यापक दस्तावेज

Thu, 15 May 2025 07:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा सिरिल चेटेलेन
सिरिल चेटेलेन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 07:47 AM IST
सार

वनस्पतिशास्त्रियों ने बुर्किना फासो और माली में पाए जाने वाले पत्तीदार और फूल वाले पेड़-पौधों का पहली बार दस्तावेजीकरण किया है। द इलस्टस्ट्रेटेड फ्लोरा ऑफ बुर्किना फासो एंड माली  पुस्तक दो पश्चिम अफ्रीकी देशों की वानस्पतिक विविधता का पहला और व्यापक दस्तावेज है। पुस्तक में 2,631 प्रजातियों-स्थानीय और बाहरी-दोनों को सूचीबद्ध किया गया है। बुर्किना फासो में 2,115 और माली में 1,952 प्रजातियों की पहचान की गई है, जिनमें 1,453 ऐसी हैं, जो दोनों देशों में पाई जाती हैं।

विज्ञापन
Two African countries and history of flora the first such comprehensive document on Burkina Faso and Mali
सांकेतिक तस्वीर और सिरिल चेटेलेन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

द इलस्टस्ट्रेटेड फ्लोरा ऑफ बुर्किना फासो एंड माली दो पश्चिम अफ्रीकी देशों की वानस्पतिक विविधता का पहला और व्यापक दस्तावेज है। फ्रेंच में लिखी गई यह पुस्तक बुर्किना फासो, माली, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और जर्मनी के संस्थानों और वनस्पतिशास्त्रियों के बीच दशकों तक किए गए वानस्पतिक शोध और वैज्ञानिक सहयोग का परिणाम है। बुर्किना फासो और माली में पाए जाने वाले पत्तीदार और फूल वाले पेड़-पौधों की संपूर्ण सूची पहली बार इस पुस्तक के जरिये उपलब्ध करवाई गई है। इसमें 2,631 प्रजातियों-स्थानीय और बाहरी-दोनों को सूचीबद्ध किया गया है। बुर्किना फासो में 2,115 और माली में 1,952 प्रजातियों की पहचान की गई है, जिनमें 1,453 ऐसी हैं, जो दोनों देशों में पाई जाती हैं। 800 से ज्यादा फोटोग्राफ, 2,631 वैज्ञानिक चित्रण, विस्तृत विवरण, मानचित्र और पहचान कुंजियों की खूबियों के साथ यह पुस्तक वैज्ञानिक शोध और जैव विविधता संरक्षण के लिए आवश्यक उपकरण का कार्य करती है।

विज्ञापन


बुर्किना फासो, माली व यूरोप के वनस्पति विज्ञानियों की हमारी एक टीम है, जिसने इस गाइड सरीखी किताब पर काम किया है। हमारी टीम के एक वनस्पतिशास्त्री जीन सेसर हैं, जिन्होंने क्षेत्र में तीस वर्ष से ज्यादा समय तक वानस्पतिक शोध किया है। हमने इस गाइड को पश्चिम अफ्रीका की वनस्पतियों पर शोध करने और युवा वनस्पतिशास्त्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए तैयार किया है। किताब बताती है कि पश्चिम अफ्रीका की जलवायु कितनी विविधतापूर्ण है, सहारा रेगिस्तान से लेकर सहेलियन क्षेत्र और सूडानी क्षेत्र के सवाना और खुले जंगल तक। एक टीम के रूप में हमने बुर्किना फासो और माली में चालीस से अधिक वर्षों तक शोध कर विभिन्न पौधों का दस्तावेजीकरण किया है।
विज्ञापन


हमने यूरोप में पेरिस, मोंटपेलियर, फ्रैंकफर्ट व जिनेवा और बुर्किना फासो में औगाडौगू और बोबो-डायौलासो में हर्बेरियम (सूखी फूल-पत्तियों का संग्रह) का भी अध्ययन किया। हमने ऑनलाइन डाटा जुटाया। पुस्तक फ्रेंच में लिखी गई है, पर इसमें स्थानीय पौधों के नामों की सूची शामिल है, जो स्थानीय भाषाओं जैसे कि बांबारा, डोगन, सोनराई, सेनौफो और प्यूल में उपलब्ध है। इसका डिजिटल संस्करण भी मौजूद है। शोध के दौरान हमें कई दुर्लभ वनस्पतियां मिलीं। अध्ययन के दौरान जंगलों में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन प्रसन्नता यह है कि हमारे द्वारा जुटाया गया डाटा पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी साबित हो सकता है। -साथ में एड्जिमा थियोंबियानो, ब्लैंडी मैरी इवेटे नाकौमा और नमाडौ लैमाइन डियाअरा (द कन्वर्सेशन से)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed