फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Nivesh Mantra better returns expected from investment large cap small cap mid cap shares

निवेश मंत्रा: अब लार्ज कैप में निवेश से बेहतर रिटर्न की उम्मीद, स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों में गिरावट

Mon, 22 Apr 2024 05:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:59 AM IST
सार

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि स्मॉल और मिडकैप शेयरों में लगातार गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि निवेशकों को इस श्रेणी से हटकर अपने निवेश को अधिक स्थिर रहने वाले लॉर्जकैप म्यूचुअल फंड में शिफ्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
Nivesh Mantra better returns expected from investment large cap small cap mid cap shares
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

स्मॉलकैप व मिडकैप शेयरों में बुलबुले कुछ हफ्ते पहले फूटने शुरू हुए, तब से इन श्रेणियों के 80 फीसदी से अधिक स्टॉक में गिरावट देखी गई है। कुछ स्टॉक रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए हैं। इससे म्यूचुअल फंड के निवेश पर भी असर पड़ा है। लार्जकैप में रिटर्न और निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि स्मॉल और मिडकैप शेयरों में लगातार गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि निवेशकों को इस श्रेणी से हटकर अपने निवेश को अधिक स्थिर रहने वाले लॉर्जकैप म्यूचुअल फंड में शिफ्ट करना चाहिए। किसी भी कंपनी को इस पोर्टफोलियो का हिस्सा बनने के लिए कंपनी को तीन शर्तों को पूरा करना होगा। ये शर्तें हैं...लाभप्रदता का ट्रैक रिकॉर्ड, बाजार में अग्रणी व उचित संयोजन क्षमता। लार्ज कैप फंड होने के नाते, इस स्कीम का निवेश बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शीर्ष-100 कंपनियों में होता है।

विज्ञापन

संकट के समय कम होती है अस्थिरता
लार्जकैप फंड में संकट के समय कम अस्थिरता होती है। उदाहरण के तौर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड ने पूरे इतिहास में 2008 के वित्तीय संकट, 2013 की ब्याज दर में बढ़ोतरी और 2020 की कोविड-19 सहित विभिन्न घटनाओं का सामना किया है। इनमें से प्रत्येक चरण में फंड ने कम अस्थिरता का प्रदर्शन किया है। इस ब्लू चिप फंड में किसी ने अगर इसकी शुरुआत यानी मई, 2008 में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो वह रकम इस साल मार्च तक बढ़कर 9.6 लाख रुपये पहुंच गई है। यानी निवेशकों को 9 गुना से ज्यादा का रिटर्न मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी100 टीआरआई में 14 फीसदी रिटर्न

  • आईप्रू ब्लूचिप फंड ने 2008 से अब तक सालाना 15.33 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में इसके बेंचमार्क निफ्टी 100 टीआरआई में 14.09 फीसदी का रिटर्न मिला है। फंड का एसआईपी रिटर्न भी अच्छा रहा है।
  • 10,000 रुपये का एसआईपी के जरिये 16 साल में कुल 19 लाख रुपये का निवेश अगर किसी ने किया होगा तो इसका मूल्य 78.32 लाख रुपये हो गया है। यानी 16.15 फीसदी का रिटर्न।
  • बेंचमार्क में इसी निवेश पर केवल 14.30 फीसदी का रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में फंड ने 42.23 फीसदी का रिटर्न दिया है। बेंचमार्क ने केवल 34.97 फीसदी का रिटर्न दिया है।

लार्जकैप स्टॉक अधिक लचीले हैं। ये तेजी से वापसी करते हैं। यही कारण है कि किसी निवेशक के पोर्टफोलियो में लार्जकैप का होना जरूरी है, खासकर चुनौतीपूर्ण समय में। इसमें निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न देता है। -अनुराग सिंघल, म्यूचुअल फंड वितरक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed