फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   namaste stockholm 2019 kungstradgarden stockholm sweden indian culture

भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा स्वीडन,  ‘नमस्ते स्टॉकहोम’ में उतरा जनसैलाब

Sat, 01 Jun 2019 02:35 PM IST
Priyamvada Sahay प्रियंवदा सहाय
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
namaste stockholm 2019 kungstradgarden stockholm sweden indian culture
स्वीडन में यह कार्यक्रम पिछले 5 सालों से लगातार आयोजित हो रहा है। - फोटो : Social Media

भारतीय कला और संस्कृति से स्वीडन को रूबरू कराने के लिए पिछले दिनों राजधानी स्टॉकहोम में इंडियन कल्चर फ़ेस्टिवल ‘नमस्ते स्टॉकहोम’ का आयोजन हुआ। एक ओर जहां इस समारोह के जरिए स्थानीय लोगों को भारतीय कला, संस्कृति और स्वाद को क़रीब से जानने का मौक़ा मिला, तो वहीं यहां रहने वाले भारतीयों के लिए भी यह समारोह किसी बहुप्रतिक्षित जश्न से कम नहीं था।

विज्ञापन


यहां बड़ी संख्या में भारतीयों के आने की वजह से यह कल्चरल फेस्टिवल मिनी इंडिया की तरह दिखाई दे रहा था।  यहां आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों की भाषाएं, उनके प्रमुख नृत्य संगीत और स्वाद का संगम हो रहा था। 
विज्ञापन


5 सालों से हो रहा है आयोजन 
स्वीडन में पिछले 5 सालों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का आलम यह है कि लोग देश के दूसरे हिस्सों से भी इसे देखने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। एक तरह के मेले के रूप में तब्दील इस कार्यक्रम की लोकप्रियता यहां दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। यहां के स्थानीय लोग न केवल भारतीय कला, संस्कृति को पसंद करते हैं बल्कि उसे गहराई से जानना भी चाहते हैं। वे भारतीय स्वाद के भी कायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

namaste stockholm 2019 kungstradgarden stockholm sweden indian culture
स्टॉकहोम के कुंगस्त्रागार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में तक़रीबन 40 फ़ूड स्टॉल और फ़ूड ट्रक लगे हुए थे। - फोटो : Social Media

स्टॉकहोम के कुंगस्त्रागार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में तक़रीबन 40 फ़ूड स्टॉल और फ़ूड ट्रक लगे हुए थे। नज़ारा ऐसा था कि हर स्टॉल पर लंबी लाइन थी। महज़ जलेबी और छोले भटूरे के स्वाद के लिए लोग आधे-आधे घंटे तक लंबी लाइनों में खड़े रहे। भारतीय जायके का स्वाद लेने वाले देसी-विदेशी हर तरह के लोग थे। यही हाल पकौड़े, चाट, इडली, डोसा, बिरयानी और भारतीय आमों के स्टॉल पर भी थी। भारत में आम खाने के लिए बीस मिनट तक लाइन में शायद ही कोई खड़ा हो। लेकिन यहां तो बस देखने लायक नज़ारे थे। 

यहां रहने वाले एक भारतीय परिवार ने कहा कि अगर कोई अपने वतन को याद कर रहा है या फिर वहां के सांस्कृतिक रंगों का आनंद उठाना चाहता है तो उसे निश्चित तौर पर यहां आना चाहिए, साथ ही भारतीय स्वाद का  लुत्फ़ उठाने का इससे अच्छा मौक़ा तो हो ही नहीं सकता। 

खास बात यह है कि इस इंडियन कल्चरल फ़ेस्टिवल के ज़रिये कलाकारों को अपने हुनर के प्रदर्शन का ज़बरदस्त मंच भी मिल रहा है। कई महीनों से नमस्ते स्टॉकहोम कार्यक्रम के प्रचार और इसमें लोगों की दिलचस्पी की वजह से इस आयोजन को कवर करने के लिए मीडिया का जमावड़ा भी ख़ूब लगा था। यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से भारतीय दूतावास के सहयोग से यहां आयोजित होता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों की नृत्य शैली को यहां के कलाकारों ने पेश किया। वहीं संगीत और वाद्ययंत्रों का फ़्यूज़न भी अद्भुत था। इन कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने वाले अधिकतम कलाकार भारतीय थे। लेकिन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए एक विदेशी कलाकार ने उनके प्रिय गुजराती भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जाने रे’ गाने से समां बांध दिया। 
 

namaste stockholm 2019 kungstradgarden stockholm sweden indian culture
भारतीय नृत्य को यहां के लोगों ने काफी पसंद किया। - फोटो : Social Media

काफ़ी ख़ास था इस बार का नमस्ते स्टॉकहोम
कोलकाता की फ़ैशन डिज़ाइनर मेघना नायक ने यहां ज़ीरो वेस्ट और इकोफ्रेंडली जैसे विषयों के थीम पर अपने परिधानों को पेश किया। उनके कलेक्शन को पेश करने के लिए एनआरआई और ओसीआई महिलाओं के अलावा स्वीडिश महिलाएं और कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां भी रैंप पर कैट वॉक करती नज़र आईं, जिसे यहां काफ़ी सराहा भी गया। हैंडिक्राफ्ट के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त 5 हुनरमंदों को स्वीडन में प्रदर्शन का मिला मौक़ा।



स्वीडन में भारतीय दूतावास और भारतीय एनजीओ सहर की मदद से 5 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को पहली बार यहां अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौक़ा मिला। इनके स्टाॅल पर पूरे दिन लोगों को जमावड़ा रहा। इनकी कारीगरी को देखने-सराहने के साथ ख़रीदारी करने वालों की संख्या भी अच्छी खासी थी, जिन मास्टर कारीगरों को यहां स्टॉल लगाने का मौक़ा मिला था उनमें जयपुर के आभूषण मीनाकारी में दक्ष कैलाश सोनी, नेचुरल फ़ाइबर आर्ट में माहिर उड़ीसा की जशोबंती मेहर,जम्मू कश्मीर से papier-mache आर्ट में मास्टर रियाज़ अहमद खान, सोंजी इंब्रॉडरी में माहिर गुलाम मुस्तफ़ा मीर और गुजरात के टाई एंड डाई क्राफ़्ट में नाम कमा चुके माहमेद याकूब शामिल थे। इनकी कारीगरी आयोजन में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई थी। 

इस आयोजन में बॉलीवुड पर सालों राज करने के साथ दुनिया भर में शोहरत हासिल कर चुकीं अभिनेत्रियों को भी यहां कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने अपने डांस को अभिनेत्री रेखा, श्रीदेवी,  माधुरी दीक्षित समेत कई दूसरी बेहतरीन अभिनेत्रियों को समर्पित किया।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। आप भी अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed