फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   ipl mini auction 2023, India playesr attract good bids

आईपीएल ऑक्शन: 20 लाख की बेस प्राइस वाले चार भारतीय खिलाड़ियों पर धनवर्षा ने चौंकाया

Mon, 26 Dec 2022 10:54 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
ipl mini auction 2023, India playesr attract good bids
आईपीएल ऑक्शन 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा - फोटो : Twitter

वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की लॉटरी लगी। इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। मिनी ऑक्शन में कुछ ऐसे भारतीय चेहरों पर भी फ्रेंचाइजी ने पैसे लुटाए, जो चर्चाओं में नहीं थे। इन अनजान से खिलाड़ियों को क्रिकेट प्रेमी भी बहुत अधिक नहीं जानते हैं। जिन टीमों ने इन्हें खरीदा है, वह इन्हें मैदान पर कितना मौका देंगी, यह देखना होगा, क्योंकि टीमें अक्सर महंगे दामों पर अनजान खिलाड़ियों को खरीद लेती हैं, पर वो इक्का-दुक्का मैच ही खेल पाते हैं।

विज्ञापन

मयंक डागर 1.8 करोड़ में बिके

वर्ष 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे 26 वर्षीय मयंक डागर का बेस प्राइस 20 लाख था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक को 1.8 करोड़ में खरीदा। भारत के धुरंधर खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग के भतीजे मयंक अब तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उन्हें कोई मैच नहीं खिलाया गया। वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं।

विज्ञापन


उनका टी-20 में अब तक का रिकॉर्ड भी बेहद साधारण है। 44 मैचों में उन्होंने 44 विकेट ही लिए हैं। हालांकि, वो थोड़े किफायती गेंदबाज हैं। उन्होंने 6.1 की औसत से रन लुटाए हैं। संकट के समय मयंक थोड़ा-बहुत बल्ला भी चला लेते हैं। 17 पारियों में उन्होंने 72 रन बनाए हैं और उनका अधिकतम स्कोर 21 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार (5.5 करोड़)

29 वर्षीय मुकेश कुमार गोपालगंज, बिहार के रहने वाले हैं और पहली बार आईपीएल में उन्हें खरीदा गया है। कोलकाता के ऑटो चालक के बेटे मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख था, पर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इंडिया-ए का हिस्सा रहे मुकेश को इस साल टीम इंडिया में भी शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें अंतिम 11 में शामिल नहीं किया गया। मुकेश ने बहुत अधिक टी-20 मुकाबले नहीं खेले हैं। 23 टी-20 मैचों में उन्होंने मात्र 25 विकेट ही लिए हैं। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मुकेश पर इस आईपीएल में सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि उन पर दिल्ली कैपिटल ने बड़ा दांव खेला है।

श्रीकर भरत (1.2 करोड़)

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत पर गुजरात टाइटंस में 1.2 करोड़ खर्च किए हैं, जबकि 29 वर्षीय भरत का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। इससे पहले भरत दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का हिस्सा रह चुके हैं। इंडिया-ए, इंडिया-बी, इंडिया ब्लू, इंडिया रेड टीम में शामिल रहे भरत को कभी टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला।

वर्ष 2015 में रणजी ट्रॉफी में वो तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी थे। टी-20 के 67 मैचों की 62 पारियों में उन्होंने 1116 रन बनाए हैं और उनका अधिकतम स्कोर 78 रन है। भरत, छक्के और चौके भी अच्छे लगा लेते हैं। उनके नाम 5 हॉफ सेंचुरी भी दर्ज हैं।

विव्रांत शर्मा (2.6 करोड़)

विव्रांत शर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। 23 वर्षीय विव्रांत जम्मू के रहने वाले हैं और लेग ब्रेक गुगली गेंदबाज हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। उनका पहली बार आईपीएल में प्रवेश हुआ है। विव्रांत को ऑलराउंडर भी कहा जा सकता है।

उन्होंने आठ टी-20 मुकाबलों में 191 रन बनाए हैं और उनका अधिकतम स्कोर 63 रन है, जबकि तीन पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6 विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वो थोड़े महंगे गेंदबाज साबित होते हैं। तीन पारियों में उन्होंने 7.33 की औसत से रन लुटा दिए थे।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed