फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   india pakistan war news conflict india battle against terrorism

भारत-पाक संघर्ष: पाकिस्तान को घर में घुसकर सबक सिखाना हमारी बड़ी विजय है...

Sat, 10 May 2025 09:36 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Sat, 10 May 2025 09:36 PM IST
सार

क्या सच में भारत ने सीजफायर करके गलती की है? क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का श्रेय लेने के लिए इसकी पहले घोषणा की दी? जो भारत के लोगों को पसंद नहीं आई, ऐसे कई सवाल हैं।

विज्ञापन
india pakistan war news conflict india battle against terrorism
ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाए गए ठिकाने - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- एएनआई

विस्तार

भारत में काफी लोग पाकिस्तान के साथ सीजफायर से खफा हैं, ऐसा कई सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है। कांग्रेस ने भी सीजफायर के मुद्दे को लपक लिया है, वो इंदिया गांधी की याद दिला रही है। क्या सच में भारत ने सीजफायर करके गलती की है? क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का श्रेय लेने के लिए इसकी पहले घोषणा की दी? जो भारत के लोगों को पसंद नहीं आई। कई सवाल हैं।

विज्ञापन


हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि चार दिन के संघर्ष में भारत ने क्या हासिल किया और पाकिस्तान ने क्या खोया? यह जानना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। तब से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ऐलान किया था कि भारत पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिला देगा। भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू किए। सिंधु जल संधि निलंबित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया। पाकिस्तान से हर तरह का व्यापार बंद कर दिया गया। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल से लेकर एक्स के अकाउंट रोक दिए गए। पाकिस्तान को लग रहा था कि भारत ऐसा करके रुक जाएगा या फिर बालाकोट जैसी कोई एयर स्ट्राइक कर देगा।

लेकिन, भारतीय सैन्य बलों ने 6-7 मई की मध्य रात्रि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ स्थानों पर आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से सटीक हमला बोला। कई आतंकी मार डाले। दुश्मन को ऐसी प्रतिक्रिया की कतई उम्मीद नहीं थी। पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर हमला करना भारत की विजय है।

इस हमले से पाकिस्तान बौखला गया। इसके बाद तीन दिन भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को जिस तरह से नकारा साबित किया और रावलपिंडी से लेकर लाहौर समेत कई महत्वपूर्ण शहरों में ड्रोन हमले किए, उसने पड़ोसी मुल्क की पोल खोल दी। यह भारत की बड़ी विजय है।

पाकिस्तान की जगहंसाई

बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें से अधिकांश को हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने अपनी महारथ का परिचय दिया। पाकिस्तान ने जब भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की तो उसके 11 एयरबेस पर भारतीय सेना ने जिस तह से मिसाइलें बरसाईं, उसने पाकिस्तान की जगहंसाई करा दी। भारत के पलटवार ने पाक सेना की पोल खोलकर दी। यह भारत की बड़ी विजय है।

पाक सेना की स्थिति यह हो गई थी कि रात साढ़े तीन बजे उसका प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को मजबूर हो रहा था। तीन दिन की लड़ाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। सीजफायर भले हो गया है, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक की कोई भी घटना अब एक्ट ऑफ वार, यानी युद्ध माना जाएगा। आगे भारत के पास आतंकी ठिकानों पर हमले के विकल्प खुल गए हैं। यह भारत की बड़ी विजय है।

अब तक भारत ने क्या सीखा?

तीन दिन की लड़ाई से भारत को कुछ सबक भी मिले हैं। तीन दिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीयों को बड़े नुकसान से बचाया है। भविष्य में भारत को अपने दम पर एयर डिफेंस सिस्टम और मजबूत करना होगा। हथियारों को लेकर दूसरे देशों पर निर्भरता को खत्म करने की आवश्यकता है। हालांकि, मेक इन इंडिया के तहत यह कार्य जारी है, लेकिन इसे और पुख्ता करने की आवश्यकता है। इस बार ड्रोन्स का लड़ाई में बहुत बड़ा रोल देखा गया। हमें और घातक ड्रोन्स पर काम करने की आवश्यकता है।

सीजफायर के समय युद्ध रोकने के अलावा किसी दूसरे मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई है, यानी सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी। पिछले कुछ वर्षों से भारत इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट करता आ रहा है। सिंधु जल संधि को पुनः अपनी शर्तों पर निधारित करने की जरूरत है। सिंधु का जल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तक लाया जा सकता है, इस पर तेजी से कार्य होना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले सीजफायर पर श्रेय लेने का प्रयास किया है, लेकिन सच यह है कि सीजफायर के लिए फोन पाकिस्तान ने किया। तीन दिन की लड़ाई में पाकिस्तान को समझ में आ गया कि उसके लिए आगे दो-तीन दिन टिक पाना मुश्किल होगा। वैसे भी शुरुआत से उसके नेता बातचीत का राग अलाप रहे थे।



अब यह स्पष्ट है कि आतंक की घटनाओं को भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि पाकिस्तान समर्थिक आतंकियों ने फिर पहलगाम जैसी हिमाकत की तो जवाब इस बार से ज्यादा कड़ा होगा।


--------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed