{"_id":"69eace5eca94115c8002c11c","slug":"importance-of-elders-life-lessons-experience-wisdom-learning-society-values-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखने की पाठशाला: बुजुर्ग सिर्फ बीते हुए समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की किताब","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
सीखने की पाठशाला: बुजुर्ग सिर्फ बीते हुए समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की किताब
Fri, 24 Apr 2026 07:29 AM IST
Devesh Tripathi
रिचर्ड ओस्मान
रिचर्ड ओस्मान
Published by: Devesh Tripathi
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:29 AM IST
सार
बुजुर्ग सिर्फ बीते हुए समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की ऐसी किताब हैं, जो हमें आज सही राह दिखाते हैं और आने वाले कल को बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हैं। उनकी खामोशी भी कई बार वह सिखा जाती है, जो शब्दों में कभी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज की दुनिया युवावस्था के आकर्षण में इतनी खो गई है कि अनुभव, धैर्य और जीवन की गहराई को पीछे छोड़ देती है। लेकिन सच यह है कि उम्र बढ़ना केवल शरीर की प्रक्रिया है, मन की नहीं। एक बुजुर्ग व्यक्ति के भीतर यादों का खजाना, सीख का सागर और जीवन को समझने की अद्भुत क्षमता होती है। हमारे समाज में अक्सर यह धारणा बन जाती है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, व्यक्ति की उपयोगिता कम हो जाती है। परंतु यह सोच अधूरी है।
दरअसल, बुजुर्गों ने जीवन के हर रंग को जिया है-खुशी, दुख, संघर्ष, प्रेम और हानि। यही अनुभव उन्हें मजबूत, संवेदनशील और समझदार बनाता है। वे सिर्फ बीते हुए समय की यादें नहीं होते, बल्कि जीवन के अनुभवों की ऐसी किताब हैं, जो हमें आज सही राह दिखाते हैं और आने वाले कल को बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हैं। उनके पास ऐसी कहानियां होती हैं, जो हमारे जीवन के किसी अनकहे सत्य को उजागर कर सकती हैं।
उनकी खामोशी भी कई बार वह सिखा जाती है, जो शब्दों में कभी नहीं कहा जा सकता। जीवन में हमें अच्छे दिनों को गिनना सीखना चाहिए। उन खूबसूरत पलों को अपने दिल की जेब में सहेजकर रखना चाहिए, ताकि मुश्किल समय में वही यादें हमें सहारा दें। हर दिन, हर मुस्कान, हर छोटी-छोटी खुशी को पहचानना सीखें और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जब रात आए, तो यह संतोष हो कि आज का दिन व्यर्थ नहीं गया, बल्कि वह आपकी यादों की पूंजी बन गया।
विज्ञापन
बुजुर्गों का साथ हमें यही सिखाता है कि जीवन केवल दौड़ नहीं है, बल्कि अनुभवों का सफर है। वे हमें धैर्य रखना, रिश्तों को निभाना और छोटी-छोटी खुशियों में सुकून ढूंढना सिखाते हैं। उनकी उपस्थिति घर को ‘घर’ बनाती है, और उनकी बातें जीवन को अर्थ देती हैं। हमें चाहिए कि हम उन्हें समय दें, उनका सम्मान करें और उनसे सीखें। क्योंकि जिस दिन हम उनके अनुभवों को समझ लेंगे, उस दिन हम जीवन को सही मायनों में जीना सीख जाएंगे। बुजुर्ग हमारे अतीत की जड़ें हैं और हमारे भविष्य की नींव भी।