फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   history of world cinema, Uma Karuna Thurman American actress and former model, her films and awards

विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: उमा थर्मन-विशिष्ट परिवार की उपज

Thu, 08 Jun 2023 11:02 AM IST
Dr. Vijay Sharma डॉ. विजय शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:02 AM IST
सार

उमा की नानी और मां अपने समय की प्रसिद्ध मॉडल रही हैं। मां नेने थर्मन फैशन मॉडल और सोशिलाइट हैं, जो एक माउंटेन रिट्रीट चलाती हैं। आगे चल कर उमा भी मॉडल बनीं। बहुत कम उम्र से उन्हें मॉडलिंग के असाइनमेंट मिलने लगे थे। हाईस्कूल पूरा न करने वाली उमा का स्कूल में एक ही जुनून था- अभिनय करना। वह स्कूल में मंच पर भाग लिया करती थीं।

विज्ञापन
history of world cinema, Uma Karuna Thurman American actress and former model, her films and awards
अभिनेत्री उमा थर्मन - फोटो : Twitter

विस्तार

यदि आपने ‘किल बिल-1’ (2003) अथवा ‘किल बिल-2’ (2004) या फिर दोनों देखी हैं, तो आप उमा थर्मन के अभिनय की तारीफ किए बिना नहीं रह सकते हैं। वे तारीफ के काबिल क्यों न हो, इस भूमिका के लिए उन्होंने भरपूर मेहनत की थी, तमाम तरह के प्रशिक्षण लिए थे। ‘किल बिल-1’ में काम करने के लिए उमा ने तीन तरह के कुंग फू, दो तरह की तलवारबाजी, चाकू फेंकना तथा चाकूबाजी एवं हाथ से लड़ाई करने का प्रशिक्षण लिया था।

विज्ञापन


अभिनेत्री, प्रड्यूसर, लेखक उमा थर्मन का जन्म 29 अप्रैल 1970 को बोस्टन में हुआ था। उनका पूरा नाम उमा करुणा थर्मन है। अब आप सोच रहे होंगे इस अमेरिकन लड़की को उमा करुणा नाम नाम कैसे मिला? असल में उसके पिता रॉबर्ट थर्मन प्रोफेसर और विद्वान व्यक्ति हैं। इतना ही नहीं वे अपने देश के नामी बौद्ध विद्वान है। वे कोलम्बिया यूनिवर्सिटी में इंडो-तिब्बतन बुद्धिस्ट स्टडी के प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बौद्ध धर्म पर कई किताबें लिखी हैं और वे इस विषय पर भाषण देने केलिए जगह-जगह से आमंत्रित किए जाते हैं। उनका परिवार गैर परम्परागत विचारों वाला परिवार है, जिसके कारण उमा को स्कूल में कुछ दिक्कतें भी उठानी पड़ीं। स्कूल के अन्य बच्चे उन्हें भिन्न विचारों का होने के कारण चिढ़ाया करते थे। उनकी लंबी नाक भी परेशानी का कारण थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में मखौल उड़ने का एक अन्य कारण भी था। उमा का कद बहुत ऊंचा और उसके पैर बहुत बड़े थे, इसलिए भी वह ‘ऑड वन आउट’ लगा करती थीं। क्लास में वे सबसे बड़े साइज का जूता पहनने वाली बच्ची थीं। वैसे आगे चल कर उनके बड़े पंजे उसके प्रसिद्धि का बायस भी बने। 11 साइज के बड़े पैर वाली उमा की ऊंचाई अब 5 फीट 11 इंच है, जो अमेरिकन सामान्य स्टैंडर्ड से अधिक है।


प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहा बचपन

नतीजा हुआ उनका बचपन बहुत अटपटा, अकेला और अजनबी बीता। इसलिए वह कल्पना करती कि वह खुद न हो कर कोई और हैं। उमा की परेशानी का एक कारण उनके परिवार का बराबर रहवास बदलते रहना भी था। हर बार उमा को नए वातावरण, नए बच्चों का सामना करना पड़ता और हर बार एडजस्टमेंट करना होता था।

उमा की नानी और मां अपने समय की प्रसिद्ध मॉडल रही हैं। मां नेने थर्मन फैशन मॉडल और सोशिलाइट हैं, जो एक माउंटेन रिट्रीट चलाती हैं। आगे चल कर उमा भी मॉडल बनीं। बहुत कम उम्र से उन्हें मॉडलिंग के असाइनमेंट मिलने लगे थे। हाईस्कूल पूरा न करने वाली उमा का स्कूल में एक ही जुनून था- अभिनय करना। वह स्कूल में मंच पर भाग लिया करती थीं। जल्द ही उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा। लेकिन उनकी शुरुआती कुछ फिल्में-‘मैड डॉग एंड ग्लोरी’, ‘एवेन काउगर्ल्स गेट द ब्लूज’- सफल न रहीं। लेकिन जल्द ही वे सेक्स सिंबल के रूप में प्रसिद्ध हो गईं।

‘हेनरी एंड जून’ में हेनरी मिलर की सुलगती हुई पत्नी जून की भूमिका की, उनकी खूब चर्चा हुई और वे सेलेब्रेटी बन गईं। फिर आई ‘पल्प फिक्शन’ जिसमें उमा ने मिया वालस की गैर दकियानूसी गैंगस्टर लड़की की भूमिका की। इस फिल्म के निर्देशक थे प्रसिद्ध क्वेन्टीन टेरन्टीनो, ‘पल्प फिक्शन’ के लिए टेरन्टीनो को अकादमी अवॉर्ड का नामांकन मिला था।

निर्देशक और लंबे ब्लॉन्ड बालों तथा नीली आंखों वाली अभिनेत्री की जोड़ी जम गई। टेरन्टीनो उमा को अपनी प्रेरणा मानते हैं। लेकिन दोनों के इस पेशेगत रिश्ते में एक बार खटास भी आई। ‘पल्प फिक्शन में उनके जोड़ीदार थे जॉन ट्रेवोल्टा, दोनों ने बाद में ‘बी कूल’ में भी साथ काम किया। ‘बी कूल’ ‘गेट शॉर्टी’ की अगली कड़ी है।
 

history of world cinema, Uma Karuna Thurman American actress and former model, her films and awards
एक्शन फिल्मों में उमा थर्मन - फोटो : Twitter

क्वेन्टीन टेरन्टीनो तथा उमा थर्मन के रिश्तों में दरार आई प्रतिकार की फिल्म ‘किल बिल-2’ की शूटिंग के दौरान। फिल्म के लिए एक कार स्टंट होना था, उमा उसके लिए बहुत सुरक्षित अनुभव नहीं कर रही थीं लेकिन टेरन्टीनो ने दबाब डाला तो वे राजी हो गईं। परन्तु शूटिंग के समय दुर्घटना हुई और उमा के गर्दन एवं घुटने में चोट आई। काफी दिन बोलचाल बंद रही जबकि निर्देशक बराबर माफी मांगते रहे। आखिरकार करीब दस साल बाद दोनों में सुलह हुई।

वे मानती हैं कि ‘उमा थर्मन फिल्में’ नहीं हैं क्योंकि वे खुद को हर बार बदलती रहती हैं। अभिनेत्री होने का अर्थ है दूसरे लोग, दूसरी बातों, दूसरी संस्कृतियों का अन्वेषण करना। उनके अनुसार इससे उनका जीवन बहुत समृद्ध हुआ है।

उमा ने स्वतंत्र कला फिल्म ‘ए मन्थ बाई द लेक’ (1995) में भी काम किया है और ‘ब्यूटीफुल गर्ल्स’, ‘द थ्रुथ अबाउट कैट्स एंड डॉग्स’ में भी मादक भूमिकाएं की हैं। म्युजिकल फिल्म ‘द प्रड्यूसर्स’ में भी वे हैं। ‘बैटमैन एंड रोबिन’ में वे जॉर्ज क्लूनी के साथ हैं। उमा ने ‘दि एवेन्जर्स’ फिल्म में एम्मा पील की भूमिका की। उन्होंने वूडी एलन तथा सॉन पेन के साथ ‘स्वीट एंड लोडाउन’ (1999) में काम किया। मीरा नायर ने उमा को लेकर 2002 में टेलीविजन केलिए ‘हिस्टीरिकल ब्लाइंडनेस’ बनाई और इस फिल्म केलिए उमा को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्राप्त हुआ।

उमा थर्मन गर्भपात के पक्ष में हैं, उन्होंने स्वयं भी किशोरावस्था में गर्भपात कराया था। उस समय यदि वे गर्भपात न कराती तो जो आज वे हैं, वो वह न होतीं। उस समय के निर्णय ने उन्हें विकसित होने और मनचाहे काम करने, बाद में मां बनने में मदद की।


वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल

उमा थर्मन की 1998 में एथन हॉक के साथ शादी हुई उनके दो बच्चे हैं, उन्होंने अपनी बेटी का नाम माया रखा है। माया के नाम से उमा ने ‘ड्यूक ऑफ ग्रोव’ में काम किया है। एथन हॉक से उनका 2004 में तलाक हो गया। इससे पहले 1990 में उन्होंने गैरी ओल्डमैन से शादी की थी मगर यह शादी जल्द ही 1992 में टूट गई थी। उमा थर्मन का बीच का नाम करुणा है यह भी बौद्ध धर्म से जुड़ा शब्द है। उमा और करुणा दोनों नाम भारतीय संस्कृति में बहुत सामान्य हैं। माया का एक अर्थ प्रकाश तथा सौंदर्य की देवी भी होता है।

बाद में जब वे अपने स्कूल गईं तो बच्चे उन्हें देख कर पगला गए। वे वहां वीमेन’स हिस्ट्री असेंबली में अनुदान के लिए गई थीं। घर में रह कर खुश रहने वाली इस अभिनेत्री के अनुसार प्रत्येक वर्किंग स्त्री यदि मां है, तो वह सुपरमॉम होती है। उन्हें स्टेज पर किसी प्रकार की झिझक नहीं होती है। अभिनय उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने का माध्यम लगता है।
 
उन्होंने ‘प्राइम’, ‘पे चेक’, ‘द काम’, ‘डाउन ए डॉर्क हाल’, ‘द मन्डेन गॉडेस’, ‘द गिफ्ट’, ‘जम्प’ आदि टीवी, फीचर, शॉर्ट फिल्मों में काम किया है। वे 1994 मं वेनिस फिल्म समारोह की ज्यूरी सदस्य थीं।


----------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed