{"_id":"5f7d70098ebc3e91b7101215","slug":"google-new-features-web-stories-starting-in-india-amarujala-web-stories-google-partner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेब स्टोरीज़ के माध्यम से मल्टीमीडिया कॉन्टेंट का मुकम्मल पैकेज देने जा रहा है गूगल, अमर उजाला भी है साझेदार ","category":{"title":"Blog","title_hn":"ब्लॉग","slug":"blog"}}
वेब स्टोरीज़ के माध्यम से मल्टीमीडिया कॉन्टेंट का मुकम्मल पैकेज देने जा रहा है गूगल, अमर उजाला भी है साझेदार
विज्ञापन
वेब स्टोरीज आपके सामने कॉन्टेंट परोसने का नया तरीका (माध्यम) है।
- फोटो : Amar Ujala
एक समय था जब अलग-अलग माध्यमों से सूचनाएँ दी जाती थीं। मनोरंजन और सूचनाओं के लिए सिनेमा, रेडियो, टीवी और पत्र-पत्रिकाएँ ही संचार का ज़रिया थे। इंटरनेट के वजूद में आने के बाद, सूचनाओं और संदेशों की दुनिया और बड़ी हो गई है और आज ये बड़ी दुनिया एक छोटे से मोबाइल में सिमट गई है। आज मोबाइल का ज़माना है। हर ख़बर, हर मनोरंजन, हर काम का दूसरा नाम मोबाइल है। दुनियाभर में 44 करोड़ से ज़्यादा लोग मोबाइल के माध्यम से सूचनाएँ पा रहे हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट पर ख़बरें पढ़ने के लिए आम तौर पर डेस्कटॉप या लैपटॉप का सहारा लिया जाता है, लेकिन मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, गूगल नए अंदाज़ में कॉन्टेंट पेश करने जा रहा है। गूगल लेकर आ रहा है वेब स्टोरीज़। लोग मोबाइल पर हर दिन कुछ नया देखना पसंद करते हैं। वेब स्टोरीज़ आपके सामने कॉन्टेंट परोसने का नया तरीका है जिसमें आप कॉन्टेंट पढ़ने के साथ-साथ वीडियो का भी मज़ा ले सकते हैं या यूँ कहा जाए कि वेब स्टोरीज़ मल्टीमीडिया कॉन्टेंट का मुकम्मल पैकेज है। चूँकि मोबाइल फोन की मदद से इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग ज़्यादा हैं, इसलिए गूगल का वेब स्टोरीज़ लाने का उद्देश्य, लोगों तक ज़्यादा से ज़्यादा और मज़ेदार कॉन्टेंट पहुँचाना है।
विज्ञापन
अमर उजाला भी गूगल के साथ, वेब स्टोरीज़ लाने में अहम भागीदारी निभा रहा है। अमर उजाला के लाखों पाठक इन वेब स्टोरीज़ को www.amarujala.com पर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
इंटरनेट की स्पीड 4जी हो या 2जी, वेब स्टोरीज का कंटेंट तेजी से से मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
- फोटो : Amar Ujala
वेब स्टोरीज़ मोबाइल के लिए बिल्कुल ठीक हैं। सोशल मीडिया से लोगों का ज़्यादा जुड़ाव होने की वजह से, गूगल ने पूरी कोशिश की है कि कॉन्टेंट को दिखाने का तरीका सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म की तरह हो। जब आप मोबाइल फ़ोन के ज़रिए वेब स्टोरीज़ पर क्लिक करेंगे, तो फ़ोन की पूरी स्क्रीन पर कॉन्टेंट का अलग अंदाज़ होगा।
इंटरनेट पर कॉन्टेंट की भरमार है, जिसकी वजह से लोग कम समय और कम शब्दों में अधिक जानकारी चाहते हैं। व्यस्त जीवन और समय की कमी को देखते हुए गूगल का उद्देश्य, वेब स्टोरीज़ के ज़रिए लोगों को कम समय और कम शब्दों में पूरी जानकारी देना है।
कम इंटरनेट स्पीड और डेटा में भी वेब स्टोरीज़ देखने और पढ़ने का अनुभव शानदार होगा। इंटरनेट की स्पीड 4जी हो या 2जी, वेब स्टोरीज़ का कॉन्टेंट तेज़ी से मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वेब स्टोरीज़ में आप कॉन्टेंट को अपनी उँगली पर नचा सकते हैं। मसलन, आप जितना या जितने समय तक कॉन्टेंट पढ़ना या देखना चाहते हैं, उसका उँगली से चुनाव कर सकते हैं। जल्द ही वेब स्टोरीज़ के ज़रिए आपको जानकारी का एक नया अनुभव मिलने वाला है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।