फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Bihar Assembly Election 2020: RJD tejaswi yadav and LJP Chiraga paswan challenges JDU Nitish Kumar

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में डबल-डबल के साथ तीसरा फ्री बा

Tue, 03 Nov 2020 07:06 AM IST
Hari Verma हरि वर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: RJD tejaswi yadav and LJP Chiraga paswan challenges JDU Nitish Kumar
बिहार में चुनाव से पहले गठबंधन है, चुनाव बाद भी गठबंधन के आसार

बिहार में सब डबल-डबल बा...। लोकतंत्र के इस त्योहार में डबल के साथ तीसरा फ्री के बंपर ऑफर बा...। बिहार में डबल-डबल युवराज के साथ तीसरा युवराज फ्री। डबल-डबल युवराज के सामने डबल-डबल अनुभवी। तीसरा अनुभवी (बिहार नहीं रांची में) फ्री। डबल-डबल इंजन के साथ ट्रबल इंजन फ्री। लकड़सुंघवा के साथ बहेलिया भी। दूसरे चरण के चुनाव के साथ तीसरा चरण फ्री।

विज्ञापन


चुनाव से पहले गठबंधन है, चुनाव बाद भी गठबंधन के आसार यानी डबल धमाका। एक तरफ बिना चुनाव लड़े सीएम का चेहरा मैदान में है तो दूसरी तरफ चुनाव लड़ने वाला भी सीएम का दावेदार है। ऑफर में और किसी को भी लॉटरी खुल जाने का इंतजार है। अभी भले सभी सियासी चेहरे पर मास्क है, लेकिन जागरूकता अभियान के लिए चुनाव आयोग की तरफ से महामास्क का प्रचार है।
विज्ञापन


बिहार में बहार है। रोजगार है। बेगार है। पहले चरण में कांटे की टक्कर के बाद अब सभी को दूसरे और तीसरे चरण का इंतजार है। दूसरे चरण में सर्वाधिक 94 सीट के लिए नेताओं के बयान में गरमाहट है तो अधिक से अधिक वोट पाने की छटपटाहट है। सभी को रैलियों में दूर-दूर तक समर्थक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी मैदान में जबरदस्त घमासान है। हवा में उड़ान है। वोटकटवा पर भी कुछ न कुछ मेहरबान है। नतीजे चाहे जो हों, जोड़तोड़ का आगे भी पूरा जुगाड़ है। आपदा को अवसर में बदलने के लिए हर कोई तैयार है।

सब अंदेशा फेल कि कोरोना-बाढ़ में मतदाता घर से नहीं निकलेंगे। मतदाता भी इस बार दिल खोलकर तैयार हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार पहले चरण में मामूली ज्यादा मतदान है। संकट की इस घड़ी में आयोग भी चुनाव कराने का रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। 


पहले मतदान, फिर जलपान के बाद सभी को 10 नवंबर (नतीजे वाले दिन) को एक से एक पकवान का इंतजार है। जलपान के साथ डबल-डबल लंच-डिनर भी फ्री में तैयार है।


(डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed