{"_id":"6a63592a91c82e933e01b83c","slug":"work-on-feeders-for-two-villages-completed-preparations-underway-for-24-hour-electricity-supply-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-137830-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों के फीडरों पर काम पूरा, 24 घंटे बिजली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों के फीडरों पर काम पूरा, 24 घंटे बिजली की तैयारी
विज्ञापन
24jjrp08- झज्जर। बिजली निगम कार्यालय में स्थित पावर हाउस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसीं
झज्जर। जिले में जगमग योजना के तहत दो गांवों के फीडरों पर काम पूरा हो गया है। इनमें बहादुरगढ़ क्षेत्र का टांंडाहेडी और झज्जर क्षेत्र का नया गांव शामिल है। आगामी दिनों में इन गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के कदम उठाए जाएंगे।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर में जगमग योजना शुरू की है। इसका लक्ष्य प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर इस कार्य को तेजी से कर रहा है। निगम ने अब तक जिले के अधिकतर गांवों को जगमग योजना से जोड़ दिया है। अभी सिर्फ चार गांवों में यह कार्य पूरा होना शेष है। इनमें मांडोठी, आसौदा, मातन और नूना माजना गांव शामिल हैं। बिजली निगम इन शेष गांवों में भी कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है। निगम लोगों को बेहतर बिजली सुविधा देने पर भी सक्रिय है।
जिले के अधिकतर गांवों में जगमग योजना का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन इन फीडरों पर बिजली का लाइन हानि अभी 20 फीसदी से अधिक है। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति तभी मिलेगी जब लाइन हानि 20 फीसदी से कम हो। बिजली निगम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
इंसेट
आरडीएसएस योजना का क्रियान्वयन
जिले में बिजली निगम विभिन्न जगहों पर आरडीएसएस योजना के तहत भी कार्य कर रहा है। इस योजना के तहत आधे से ज्यादा कार्य अब तक पूरा किया जा चुका है। निगम बचे हुए कार्य को भी तेजी से पूरा करने में लगा हुआ है। यह योजना बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक और कुशल बनाने में सहायक होगी।
वर्जन
जिले के दो गांवों को जगमग योजना के तहत पूरा किया गया है। इससे पहले कई अन्य गांवों को योजना से संतृप्त किया जा चुका है। सिर्फ चार गांव जगमग योजना के तहत लाभान्वित होने हैं। इसके लिए जिले में आरडीएसएस स्कीम के तहत भी कार्य चल रहा है।- यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर