फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   violence among poilitical parties supporters in manipur, 9 hurt

मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, 9 जख्मी

Wed, 15 Feb 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
violence among poilitical parties supporters in manipur, 9 hurt
मणिपुर में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही वहां का माहौल गर्माता जा रहा है। राज्य के थोउबल जिले के खंगबोक विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच मंगलवार को हिंसक झड़प हुई। जिसमें 6 महिलाओं समेत 9 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार करीब सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री के बेटे ओकराम सुरजा कुमार सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। कंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थोकचोम जदुमानी के समर्थकों पर आरोप लगाया है कि मैदान में आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान बीजेपी समर्थकों ने कुछ गड़बड़ी की जिससे हिंसक झड़प में तब्दील हो गई ।
विज्ञापन

violence among poilitical parties supporters in manipur, 9 hurt
बताया जा रहा दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और नकली बम का सहारा भी लेना पड़ा। बाद में घायलों को  इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद एंड्रो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गए। 

वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ नेमचन्द ने डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करना शुरु कर दिया। मणिपुर में बीजेपी के प्रभारी प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस शासित मणिपुर में कथित गुंडागर्दी और कांग्रेस द्वारा आपराधिक गतिविधियों के कारण चुनावी माहौल के दौरान कानून-व्यवस्था में गिरावट को लेकर मणिपुर की राज्यपाल डॉ नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात की।

violence among poilitical parties supporters in manipur, 9 hurt
नजमा हेपतुल्ला - फोटो : Amar Ujala

मुलाकात के दौरान नेताओं ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला को बताया कि मुख्यमंत्री इबॉबी सिंह और उनके मंत्री एवं विधायक लगातार राज्य में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफआपराधिक गतिविधियां कर रहे हैं।

राज्यपाल ने ये भरोसा दिलाया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मणिपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और लोगों के संविधानिक अधिकार को बचाने के लिए ठोस कदम उठाये जाएंगे।  उल्लेखनीय है कि आज नामांकन बंद होने का दिन है। कल कुल 116 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बता दें कि राज्य में 4 और 8 मार्च को दो चरण में चुनाव संपन्न होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed