मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, 9 जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार करीब सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री के बेटे ओकराम सुरजा कुमार सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। कंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थोकचोम जदुमानी के समर्थकों पर आरोप लगाया है कि मैदान में आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान बीजेपी समर्थकों ने कुछ गड़बड़ी की जिससे हिंसक झड़प में तब्दील हो गई ।
वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ नेमचन्द ने डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करना शुरु कर दिया। मणिपुर में बीजेपी के प्रभारी प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस शासित मणिपुर में कथित गुंडागर्दी और कांग्रेस द्वारा आपराधिक गतिविधियों के कारण चुनावी माहौल के दौरान कानून-व्यवस्था में गिरावट को लेकर मणिपुर की राज्यपाल डॉ नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान नेताओं ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला को बताया कि मुख्यमंत्री इबॉबी सिंह और उनके मंत्री एवं विधायक लगातार राज्य में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफआपराधिक गतिविधियां कर रहे हैं।
राज्यपाल ने ये भरोसा दिलाया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मणिपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और लोगों के संविधानिक अधिकार को बचाने के लिए ठोस कदम उठाये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आज नामांकन बंद होने का दिन है। कल कुल 116 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बता दें कि राज्य में 4 और 8 मार्च को दो चरण में चुनाव संपन्न होंगे।