फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   veg egg curry

वेज एग करी

Wed, 02 Oct 2013 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
veg egg curry

गरिमा पांडेय

विज्ञापन

अलीगंज

सामग्री-
आलू चार-छह, दो प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट दो चम्मच, टमाटर प्यूरी, काजू का पेस्ट दो चम्मच, गरम मसाला दो चम्मच, जीरा, दो लाल मिर्च, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी आधा चम्मच, खाने वाला येलो कलर पाउडर, खोआ, धनिया पत्ती, तलने के लिए तेल और स्वाद के मुताबिक नमक।

विधि- सबसे पहले आलू उबालें। इस दौरान यह ध्यान रखें कि कुकर में ज्यादा पानी न हो। आलू कड़े उबले होने चाहिए। उबलने के बाद उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
विज्ञापन


अब खोआ में येलो कलर पाउडर मिला दें। मैश्ड आलू के बॉल्स [अंडे की तरह] बनाएं और उसमें खोआ स्टफ करें। पैन में तेल डालें। तेल के गर्म होने के बाद उसमें जीरा और लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कटी हुई प्याज ब्राउन होने तक भूनें। फिर टमाटर प्यूरी, गरम मसाला, हल्दी, लहसुन अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक ये ऑयल न छोड़ दे।

अब एक दूसरा पैन लें और उसमें तेल गर्म करें। बॉल्स को शैलो फ्राई करें। इस बीच सावधानी बरतें कि कहीं आलू बिखर न जाए। भूनने के बाद इसे निकाल लें।

उधर दूसरे पैन में काजू पेस्ट मिलाएं। नमक के साथ पानी डालें और उबाल आने दें। जब एक उबाल आ जाए तब उसमें आलू को भी डाल दें। धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed