{"_id":"626f8a960ab372781d416861","slug":"up-news-husband-murdered-wife-for-opposing-his-love-affair-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेम संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता की गला घोटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेम संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता की गला घोटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, दो फरार
Mon, 02 May 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 02 May 2022 01:10 PM IST
सार
पत्नी को पति के अफेयर का पता लगा तो पति ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने मामले की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता की उसके पति ने गला घोटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पिता व भाई फरार है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यह खेल तुम्हारे बस का नहीं: दिल में उतरे कोच के तीखे बोल, फिर मेरठ के शिवांग ने किया कमाल, बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर निवासी सोहनलाल ने सोमवार सुबह अपने पत्नी की गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति सोहनलान, ससुर रामलाल और देवर पापेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पिता व भाई फरार हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोहनलान के किसी महिला के साथ प्रेम संबंध हैं जिनका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी कारण उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।