{"_id":"5a554bbb4f1c1b47198b5e83","slug":"two-robbers-caught-with-the-help-of-google-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ऐप की मदद से पकड़े गए दो लुटेरे","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नॉलॉजी","slug":"technology"}}
गूगल ऐप की मदद से पकड़े गए दो लुटेरे
Wed, 10 Jan 2018 07:54 AM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
मयूर विहार इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवकों को पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट लिया। हालांकि गूगल की मदद से पीड़ित युवकों ने बदमाशों त्रिलोकपुरी में ढूंढ निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों ने पुलिस को देखकर पिस्टल निकाल ली। हालांकि, पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान मो. इंतजार व बिलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक तरुण परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहता है। वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सोमवार रात करीब 9.00 बजे वह अपने दोस्त देवांश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तरुण ने अपने मोबाइल का गूगल मैप ऑन किया हुआ था। इसी दौरान वसुंधरा रोड पर पल्सर सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर तरुण से उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इधर तरुण ने अपने दफ्तर कॉल की और अपने दोस्त से फाइंड माई डिवाइस ऐप के जरिये अपने मोबाइल की लोकेशन पूछी। लोकेशन त्रिलोकपुरी 14 ब्लॉक की मिली।
पढ़ें- दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बना Google Play Services
विज्ञापन
दोनों फौरन वहां पहुंचे तो लोकेशन 16 ब्लॉक की आने लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों बदमाश चौक पर खड़े मिल गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पिस्टल निकाली। लेकिन उससे पहले पुलिस ने हवाई फायरिंग कर इंतजार और बिलाल को काबू कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल व पिस्टल बरामद हुई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।