दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बना Google Play Services

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
Google Play Services becomes first app to five billion downloads
Google Play services

    अगर आपसे कोई पूछे कि दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एंड्रॉयड ऐप कौन-सा है तो आप गूगल प्ले सर्विसGoogle Play Servicesका नाम बता सकते हैं। जी हां, बता दें कि Google Play Services ऐप ने डाउनलोड के मामले में 5 बिलियन यानी 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर आप दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले 10 देश से इसकी तुलना करें तो वह भी डाउनलोड होने वाली संख्या से कम है।

    हालांकि इतने डाउनलोड का मतलब यह नहीं है कि यूजर्स ने मैनुअली गूगल प्ले सर्विस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड़ किया है। बल्कि होता ऐसा है कि जब भी कोई यूजर्स अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल अकाउंट से लॉग इन करता है तो गूगल प्ले फोन में पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप को डाउनलोडेड ऐप के रूप में मार्क करता है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि गूगल I/O 2017 में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया था कि दुनिया भर में उसके 2 अरब से अधिक मासिक एक्टिव एंड्रॉयड डिवाइस हैं। ऐसे में गूगल के इस दावे में यह साफ नहीं है कि प्ले सर्विस के डाउनलोड की यह संख्या एंड्रॉयड डिवाइस की है या किसी और की। वहीं इस साल की शुरुआत में कहा गया था कि 2016 में गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड करने के मामले में भारत नंबर एक देश बन गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें