फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Two cattle die of Lumpy disease in Dhanaunda; department accused

धनौंदा में लंपी से दो गोवंश की मौत, विभाग पर वैक्सीन न लगाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two cattle die of Lumpy disease in Dhanaunda; department accused
फोटो संख्या:-58 लंपी रोग की रोकथाम और मृत पशुओं का मुआवजा देने की मांग को लेकर धनौंदा बस अड्डे
कनीना (महेंद्रगढ़)। सोमवार देर रात धनौंदा में लंपी रोग से पशुपालक मदन और मुकेश के गोवंश की मौत हो गई। पशुपालकों ने बताया कि गांव के पशु अस्पताल में वेटरनरी सर्जन डॉ. ईशान गोयल और वीएलडीए राकेश यादव ने कुछ दिन पहले गोवंश के लंपी की चपेट में आने की पुष्टि की थी। उन्होंने विभाग पर वैक्सीन न लगाने का आरोप लगाया। कहा कि गांव में लंपी के केस मिलने के बाद विभाग ने सतर्कता बरतने के बजाय लापरवाही बरती। इससे दोनों गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने पशुपालकों के साथ मिलकर गांव के बस अड्डे पर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पंच डॉ. मुकेश के नेतृत्व में समाजसेवी एवं बसपा नेता अतरलाल को हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लंपी रोग की रोकथाम और पशुओं के उपचार को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। बीमारी फैलने की आशंका के चलते पशुपालक भय और चिंता में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में लंपी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने, बीमारी से प्रभावित एवं पशु गंवाने वाले पशुपालकों को उचित मुआवजा देने तथा पशुपालकों को लंपी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जागरूक करने की मांग की गई।
ग्रामीणों ने सरकार और पशुपालन विभाग से गांव में पशुओं की जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराने तथा बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश, मीर सिंह वैद्य, प्रताप सिंह, प्रवीण, मनोज, हिमांशु, जयपाल, नरेश, संदीप, रविंद्र, नितिन, सुभाष शर्मा, गणेश, मदन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

लंपी से गोवंश की मौत की जानकारी नहीं है। सुबह टीम को गांव में भेजा जाएगा। गोवंश के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिन पशुओं में लंपी के लक्षण पाए जाएंगे उनके उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. नसीब, उपनिदेशक, पशुपालन और डेयरी विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed