{"_id":"6ae3b558e8f41f85600ef87e","slug":"three-daughters-from-jhajjar-shine-delivering-an-outstanding-performance-in-the-under-19-t20-trophy-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141877-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर की तीन बेटियों का जलवा, अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में रहा शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर की तीन बेटियों का जलवा, अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में रहा शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
29jjrp16- झज्जर। तनिष्का शर्मा
- फोटो : samvad
झज्जर। बीसीसीआई की महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में झज्जर जिले की तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा की कप्तानी में हरियाणा की टीम ने खिताब जीता।
तनिष्का ने बल्ले और गेंद से अहम योगदान देते हुए 321 रन बनाने के साथ नौ विकेट भी हासिल किए। वहीं इस्माइलपुर निवासी तानिया गुज्जर ने 12 विकेट झटके जबकि पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच ने दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए 179 रन बनाए और 11 विकेट हासिल किए।
बीसीसीआई की ओर से 9 से 26 अक्तूबर तक आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में लीग चरण के बाद नॉकआउट मुकाबले खेले गए। हरियाणा ने फाइनल में बड़ौदा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सेमीफाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को शिकस्त दी थी। लीग चरण में हालांकि हरियाणा को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कप्तान तनिष्का ने जीत में निभाई अहम भूमिका
तनिष्का शर्मा ने टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए 49 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 321 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। इसके अलावा गेंदबाजी में नौ विकेट लेकर टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
डेब्यू सीजन में तानिया ने झटके 12 विकेट
इस्माइलपुर निवासी तानिया गुज्जर ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने फाइनल को छोड़कर अन्य मुकाबलों में विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में तानिया ने कुल 12 विकेट लिए। अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
पूर्वा ने दिल्ली की कप्तानी करते हुए बनाए 179 रन
पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच ने दिल्ली की टीम की कप्तानी करते हुए ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 179 रन बनाए। इसके साथ ही गेंदबाजी में 11 विकेट भी हासिल किए। पूर्वा अब आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं।

29jjrp16- झज्जर। तनिष्का शर्मा- फोटो : samvad