{"_id":"6ae3b4536edfd6a05d07c30a","slug":"the-election-commission-should-function-in-an-impartial-manner-subhash-batra-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141883-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए : सुभाष बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए : सुभाष बत्रा
विज्ञापन
29jjrp09- पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री बीबी बत्तरा और विधायक गीता भुक्कल। संवाद
झज्जर। कांग्रेस के झज्जर जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के पक्ष में खड़ा दिखाई देना चाहिए।
वह वीरवार को विधायक गीता भुक्कल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आयोजित कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाएगी।
बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव से जुड़े मुद्दों पर सबूतों के साथ अपनी बात रख चुके हैं और आने वाले समय में कई सवालों के जवाब सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई राहुल गांधी और कांग्रेस लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक गीता भुक्कल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने खड़गे के खिलाफ इस्तीफे की मांग पर सवाल करते हुए कहा कि क्या उनके दलित होने के कारण ऐसा किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष संजय यादव, वीरेंद्र कौशिक, नीटू भदानी, रमेश जाखड़ और विजेंद्र कुमार मौजूद रहे।