फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The cleaning budget increased from Rs 14 crore to Rs 45 crore in two years.

दो साल में 14 से 45 करोड़ पहुंचा सफाई का बजट, पार्षद बोले-कै न्यारी सफाई करो सो..अधिकारियों ने साधी चुप्पी

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 21 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The cleaning budget increased from Rs 14 crore to Rs 45 crore in two years.
फोटो-53: बहादुरगढ़ नगर परिषद में हुई बजट की बैठक में अपनी बात रखते पार्षद। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद सभागार में सोमवार को हुई बैठक में सफाई के बजट को लेकर पार्षदों ने आपत्ति जताई। पार्षदों ने अधिकारियों से सवाल किया कि दो साल पहले जहां सफाई का बजट करीब 14 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पार्षदों ने सफाई को लेकर पारदर्शिता और खर्च के औचित्य पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


बैठक में पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने कहा कि बजट इतना बढ़ा दिया..कै न्यारी सफाई करो सो। इस पर अनुभाग अधिकारी ने बताया कि इस बार सफाई बजट में लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि की गई है। पार्षदों ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी 10 प्रतिशत नहीं बल्कि तीन गुना है। दो साल पहले 14, पिछले साल 30 और अब 45 करोड़। के करोगे?
विज्ञापन

पार्षदों ने मांग की कि बढ़े हुए बजट का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया जाए और यह बताया जाए कि शहर की सफाई व्यवस्था में इससे क्या सुधार होगा। पार्षदों के इस सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षद बलराम दलाल ने कहा कि सभागार के बाहर इतने लट्ठा आले खड़े कर दिए। म्हारे गले तै तो इब ये पकौड़े-समोसे भी ना उतरे। याड़े के भारत-पाकिस्तान का युद्ध होणा था। इस पर ईओ बोले-विधानसभा में भी मार्शल होते हैं। यहां भी किसी तरह के विवाद की नौबत के चलते पुलिस बुलाई गई है।


साब..म्हारी मोटर ठीक करवा दयो.. इस चौमासा न देख कै मेरे जाड्डा चढ़े सै
बैठक में वार्ड एक से पार्षद रजनीश ने कहा कि ईओ साब...लाइनपार में बराही फाटक के पास एक साल पहले पानी निकासी के लिए मोटर लगाई थी। वो चालती ही कोन्या। मैं हाथ जोडू सू। म्हारी मोटर ठीक करवा दयो। दखे..इब चौमासा आवै सै...अर मेरे जाड्डा चढ़े सै। इस पर ईओ ने सभी जेई को आदेश दिए कि वे पूरे शहर की मशीनरी को ठीक करवाएं। एक सप्ताह में प्रमाण पत्र दें कि हर वार्ड में लगाई गई मोटर व अन्य मशीनरी चालू हालत में है।




दो हजार लाइट आई, जब वार्डों में थू-थू हो ली..तब 40-40 मिली
बैठक में पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया। पार्षद बोले कि कुछ दिन पहले दो हजार लाइटें आईं। जब हर वार्ड में पार्षदों की थू-थू हो ली, तब जाकर 40-40 मिली। इस पर मनोनीत पार्षद भीम सिंह प्रणामी बोले-मुझे तो आज तक एक भी लाइट ना मिली। इस पर ईओ संजय रोहिल्ला ने जेई आकाश से जवाब मांगा तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed