{"_id":"6aad7b3f15ebe45adb06c331","slug":"the-bjp-has-run-out-of-steam-deepender-hooda-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140101-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का तेल सूख चुका है : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का तेल सूख चुका है : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
18jjrp19- प्रीति गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का तेल सूख चुका है और लोगों ने उनके ''घर-घर दीप'' कार्यक्रम से दूरी बनाई। यह बात उन्होंने झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
बैठक की अध्यक्षता झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने की, जिसमें बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद थे। हुड्डा ने भाजपा सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं का भविष्य बनाने की बजाय भाजपा नेताओं का भविष्य बना रही है। ओमप्रकाश धनखड़ की एनसीआई योजना को कांग्रेस सरकार में शुरू बताया। हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को अंशकालिक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में प्रचार से पहले हरियाणा के चुनावी वादे पूरे करें।
हुड्डा ने यूपीआई पर कर, आर्थिक नीतियों और अर्थव्यवस्था पर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की साख पर प्रश्नचिह्न लगाया है। महंगाई पर उन्होंने चीनी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से कर और महंगाई के जरिये वसूली कर रही है। विधायक कुलदीप वत्स ने विधानसभा चुनाव में रिपोर्ट कार्ड के आधार पर टिकट चयन की मांग की। गीता भुक्कल ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।