{"_id":"6a3c073e673f76a79d0cd205","slug":"tanishka-from-bahadurgarh-put-up-a-brilliant-performance-in-the-match-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-136678-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ की तनिष्का ने मैच में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ की तनिष्का ने मैच में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को 11 रन से शिकस्त दी। तनिष्का शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए।
चेन्नई में भारत और श्रीलंका की महिला अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज तनिष्का शर्मा ने 56 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 58 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच पारी की आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर रन आउट हो गईं।
विज्ञापन
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मैच 11 रन से अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी टी-20 मैच 27 जून को खेला जाएगा।