{"_id":"6a6f4d48ac6ba674ac0b62c2","slug":"state-level-babu-balmukund-gupta-memorial-ceremony-to-be-held-in-jhajjar-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138181-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में होगा राज्यस्तरीय बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में होगा राज्यस्तरीय बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। झज्जर जिले के गांव गुड़ियानी में जन्मे मूर्धन्य पत्रकार एवं साहित्यकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की 119वीं पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को झज्जर में राज्य स्तरीय स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं रेवाड़ी में हिंदी पखवाड़े के तहत बाबू बालमुकुंद गुप्त पर केंद्रित विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने बताया कि झज्जर समारोह के संयोजक परिषद के महासचिव डॉ. प्रवीन खुराना होंगे। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सहयोग से आयोजित समारोह में बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार, पुस्तक लोकार्पण और विचार गोष्ठी मुख्य आकर्षण रहेंगे। समारोह की रूपरेखा परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ. चंद्र त्रिखा, गुप्त के प्रपौत्र बिमल गुप्त तथा उपाध्यक्ष रोहित यादव के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दी जाएगी। रेवाड़ी जिले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के संयोजक महासचिव एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया होंगे। उन्होंने बताया कि हिंदी पखवाड़े के कार्यक्रमों का कैलेंडर जल्द जारी किया जाएगा।