{"_id":"5c04d36dbdec224143674479","slug":"special-workshop-for-police-constable-of-kashi-vihswanath-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से कैसे आएं पेश, सीख रहे काशी विश्वनाथ जोन में तैनात पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से कैसे आएं पेश, सीख रहे काशी विश्वनाथ जोन में तैनात पुलिसकर्मी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
गेट पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं...। क्या आप किसी परेशानी में हैं...। कृपया अनावश्यक भीड़ न लगाएं...। श्री काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं से इसी तरह से पेश आने के लिए यहां तैनात तीन सौ पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलने के बाद एडीजी के निर्देश पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
रविवार को एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को कहा कि आप सभी ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात हैं, जहां देश और दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं। आपके अच्छे आचरण से यूपी पुलिस का देश और दुनिया में नाम होगा। एडीजी सुरक्षा विजय कुमार बीते हफ्ते शहर आए थे।
काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियोें के दुर्व्यवहार की बात उनके सामने आई तो उन्होेंने कहा था कि पुलिसकर्मियों को इस संबंध में नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके मद्देनजर मंडलायुक्त सभागार में पुलिसकर्मियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि पुलिसकर्मी साफ सुथरी वर्दी पहनें और ड्यूटी को लेकर सतर्क रहें, मगर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए।