{"_id":"6aa077f31a3b2be3460b4567","slug":"sandeep-dulhera-becomes-president-of-the-district-brick-kiln-association-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139659-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप दुलहेड़ा बने जिला भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप दुलहेड़ा बने जिला भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
झज्जर। जिला भट्ठा एसोसिएशन की बैठक जेडी हेवन होटल में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया से हुई। चुनाव के लिए नरेश देशवाल, आनंद गुलिया सरपंच बादली और मामन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के प्रधान सुरेंद्र जोंधी, चेयरमैन बिजेंद्र गुलिया, सचिव मनोज और कोषाध्यक्ष प्रवीण गुलिया ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संदीप दुलहेड़ा को प्रधान, महावीर गुलिया को चेयरमैन और प्रवीण गुलिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सर्वसम्मति से प्रधान को सौंपा गया।
बैठक में हरियाणा भट्ठा एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र जून को बधाई दी। मुख्य वक्ता सतपाल देशवाल ने भट्ठा उद्योग के भविष्य पर चिंता जताते हुए नई तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी बदलाव ही उद्योग को मजबूती दे सकते हैं।
विज्ञापन
बिजेंद्र गुलिया ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया। बैठक में क्षेत्र के कई भट्ठा संचालक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।