फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Resolution of issues to be prioritized: Deputy Commissioner

समस्याओं का निवारण प्राथमिकता पर हो : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता पर होना चाहिए।
विज्ञापन

समाधान शिविरों में हर शिकायत गंभीरता से सुनी जाए। आवेदनों का उसी दिन या तय समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित हो। जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो की शिकायतों में औपचारिकता के बजाय गुणवत्ता व संतुष्टि पर ध्यान दें। लापरवाही पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से इन डिजिटल पोर्टल का अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में उप-जिलाधिकारी रवि मीणा, अभिनव सिवाच, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष फौगाट और सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed