{"_id":"56df727a4f1c1b88038b4570","slug":"registration-for-kendriya-vidyalaya-till-10-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में पंजीकरण के लिए बस दो दिन बाकी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केंद्रीय विद्यालय में पंजीकरण के लिए बस दो दिन बाकी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Mar 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
कैंपस
- फोटो : फाइल फोटो
अगर आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो जल्द पंजीकरण करवा लें। दस मार्च तक सभी केवि में पंजीकरण खुले हुए हैं। इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी केवि में दाखिला लॉटरी के आधार पर होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की 1120 सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। सभी केवि से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक करीब दो हजार बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। 10 मार्च की शाम पांच बजे तक पंजीकरण फॉर्म भरकर संबंधित केवि में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
किस केवि में कितनी सीटें
केंद्रीय विद्यालय-सीटों की संख्या
ओएफ डी-120
ओएलएफ -80
आईआईपी-40
आईटीबीपी-120
ओएनजीसी-80
एफ आरआई-80
आईएमए-160
बीरपुर-120
अपर कैंप-120
हाथी बड़कला 2-80
हाथी बड़कला 1-120