फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ramesh Rao Pilot appointed State President of the Yadav Mahasabha.

रमेश राव पायलट बने यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से सक्रिय रमेश राव पायलट को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वप्न कुमार घोष ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वे महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी रमेश राव इंजीनियर, पायलट, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट, लेखक, पत्रकार, संपादक, ओजस्वी वक्ता और कुशल संगठनकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। वर्ष 2007 में वे भारत-चीन सीमा स्थित अहीर धाम जाने वाली पहली सिविलियन टोली के सदस्य रहे और रेजांगला के शहीदों की शहादत की माटी लेकर इंडिया गेट से यात्रा शुरू कर शहीदों के गांवों तक पहुंचे। वर्ष 2022 में ब्रिगेडियर प्रदीप यदु के साथ उन्होंने दोबारा शहादत माटी कलश यात्रा निकाली। वे अहीर रेजीमेंट की मांग और ओबीसी अधिकारों की लड़ाई में भी सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed