फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rain and storm disrupted power supply, leaving people in trouble.

बारिश और आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rain and storm disrupted power supply, leaving people in trouble.
29jjrp18- शहर के मुख्य मार्ग आसमान में छाए बादल। संवाद
झज्जर। जिले में एक बार फिर शुक्रवार शाम को मौसम बदल गया। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप निकली। शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं जारी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शहर में वीरवार रात को अचानक हुई बारिश व आंधी के चलते बिजली गुल हो गई। इस दौरान रात के समय में लोगों को घंटों तक बिजली नहीं होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। आधी के चलते शहर में तीन फीडर ब्रेकडाउन हो गए। इस दौरान सिटी नंबर-एक, सिटी नंबर-चार और रेस्ट हाउस फीडर ब्रेकडाउन हुए।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार नए बादलों का निर्माण और फुटाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर 30-31 और एक जून को भी इसका असर रहेगा। उसके बाद 2 जून को रात्रि में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में 3-5 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में साल्हावास में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 4.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश साल्हावास में 7.5 एमएम दर्ज की गइ। इसके अलावा झज्जर में 6 एमएम, बहादुरगढ़ में 5 एमएम, बादली और बेरी में एक-एक एमएम और मातनहेल में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed