फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Protest over layers murder in Kanpur

कानपुर में हत्या के विरोध में उबले वकील

Thu, 17 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 17 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
 Protest over layers murder in Kanpur
कानपुर में हत्या के विरोध में उबले वकील
प्रतापगढ़ के बाद कानपुर के बिल्हौर में अधिवक्ता जितेंद्र पाल की हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर वकीलों ने विरोध जताते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा की मांग उठाई। वकीलों के लगातार दूसरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार किए जाने से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा। वादकारी परेशान रहे। 
विज्ञापन


सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्रदेश भर में वकीलों के विरूद्ध लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को मुआवजा दिलाया जाए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने कहा कि प्रतापगढ़ के बाद कानपुर में लगातार दूसरे दिन हत्या से वकील समाज दहशत में है। 
विज्ञापन


इस दौरान भोला सिंह यादव, ओम प्रकाश पाठक, विनोद कुमार चौबे, अमरनाथ मिश्र, रमेश प्रसाद चौबे, राजेंद्र चौधरी, डीके मौर्या, अतुल पटेल, रमेश राम पाठक, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश देव पांडेय की अध्यक्षता में एक आपात बैठक हुई। अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में कार्य का बहिष्कार किया गया। विरोध जताने वालों में अशोक कुमार श्रीवास्तव, जनार्दन पांडेय, पवन शर्मा, रमेश केशरी, सुरेंद्र केशरी, धर्मेंद्र ओझा, रमेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश पांडेय, राकेश पति त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed