{"_id":"68ceea25358fbda434072d94","slug":"prime-minister-narendra-modis-dream-is-to-have-a-fit-india-om-prakash-dhankar-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-126367-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना फिट हो इंडिया अपना : ओमप्रकाश धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना फिट हो इंडिया अपना : ओमप्रकाश धनखड़
विज्ञापन
20jjrp22- बुपनिया के जयबीर अखाडे़ में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते भाजपा के राष्ट्रीय स
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर भारतीय स्वस्थ और सेहतमंद हो। उनके 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 21 सितंबर रविवार को देश भर के 75 शहरों में 7500-7500 लोगों की भागीदारी के साथ मेगा मैराथन हो रही है। इनमें दो शहर गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र भी शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत गांव बुपनिया स्थित जयवीर अखाड़े में आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
कुश्ती दंगल में पहुंचे नामी गिरामी पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया और इनामी राशि जीती। बुपनिया में कबड्डी एकेडमी मंजूर करवाने पर क्षेत्र की सरदारी ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव का पगड़ी बांधकर धन्यवाद किया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि सांसद दीपेंद्र पहले कांग्रेस शासित प्रदेशों में हरियाणा के बराबर ही मुआवजा दिला दो। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे अच्छा फसल बीमा अभियान भाजपा सरकार ने चलाया, बीमित किसानों को 35 हजार रुपए प्रति एकड़ तक मुआवजा किसानों को मिल रहा है। डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत भी हरियाणा सरकार प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की राहत किसानों को देने का काम करेगी।
विज्ञापन
जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा
भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने क्षेत्र के कई गांवों में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हुए फसलों के नुकसान की उचित भरपाई करेगी। मोदी और नायब सरकार पूरी तरह से किसान हितैषी है और किसानों के साथ हैं।