{"_id":"6a3c08257f910d0bd50128ab","slug":"praying-to-lord-shiva-and-seeking-happiness-and-prosperity-for-the-region-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124835-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार स्थित वार्ड-5 हरिनगर की देवीदत्त बगीची में श्री शिव सेवा समिति के तत्वावधान में शिव परिवार, शीतला माता एवं शनि देव की पुनः स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, परिक्रमा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अरुण खत्री अपने परिवार सहित पहुंचे और भगवान शिव का विधिवत पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने एक लाख दो हजार रुपये का सहयोग भी प्रदान किया। अरुण खत्री ने कहा कि दान-पुण्य से धन घटता नहीं, बल्कि बढ़ता है और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करना सभी का दायित्व है।
सुबह आयोजित हवन-यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने वार्ड में परिक्रमा निकाली। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
अरुण खत्री ने कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी देवता हैं और उनकी आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और सद्भावना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लाइनपार क्षेत्र सहित आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजसेवी उमेद खत्री, देवेंद्र खत्री, रमेश चंद्र देशवाल, संजय पंडित, कमलजीत छिकारा, नवीन जून, अचल खत्री, वैशाली खत्री तथा अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।
फोटो-54: