फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Power employees staged a protest on the streets against privatizatio

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power employees staged a protest on the streets against privatizatio
-फोटो 89 : सड़कों पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। निजीकरण और सरकार की नीतियों को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों का आंदोलन वीरवार को भी जारी रहा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कर्मचारियों ने शहर में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशभर में राज्यव्यापी हड़ताल करने का आह्रवान किया।
विज्ञापन


सब यूनिट प्रधान भूपेंद्र और कृष्ण ने आरोप लगाया कि बिजली मंत्री के साथ वार्ता में सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ तथा तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है। इस दौरान सर्किल सचिव बिजेंद्र फोगाट, राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र दलाल तथा एसकेएस ब्लॉक बहादुरगढ़ के प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश में जनविरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं। कर्मचारियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार से बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने, दस वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, नियमितीकरण तक समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा एक्स-ग्रेशिया नीति में सुधार की मांग दोहराई। मंच संचालन सब यूनिट सचिव ललित और मनोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed