पूल पार्टी में अय्याशी कर रहे थे, पुलिस ने छापा मार 200 जोड़े पकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी के चंद्रिका देवी मंदिर रोड पर स्थित जिंगो क्लब में आयोजित पूल पार्टी पर शनिवार दोपहर पुलिस ने छापा मारकर आयोजक, बाउंसर्स और कर्मचारियों के अलावा करीब 200 जोड़े पकड़ लिए।
दोपहर करीब दो बजे किसी से पुलिस को पूल पार्टी के बारे में सूचना दी। इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि हाजीपुर गांव में स्थित क्लब में बिना परमीशन पार्टी चल रही थी। आयोजकों ने स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। न ही मनोरंजन विभाग से अनुमति ली गई थी।
पार्टी में शराब और बियर परोसी जा रही थी जिसके लिए आबकारी विभाग से अस्थाई लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। फोर्स लेकर वह मौके पर पहुंचे तो पार्टी में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सभी को पकड़कर थाना लाई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि क्लब के संचालक आकाश दीक्षित, बाउंसर इंदिरानगर निवासी उपेंद्र श्रीवास्तव, गोमतीनगर के विवेक कुमार तिवारी, उतरेठिया में रहने वाले सुभाष पांडेय सहित संतोष मिश्रा, शैलेश मिश्रा व अखिलेश मिश्रा के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। आकाश ने क्लब को लीज पर ले रखा है।
बियर के नशे में धुत जोड़े पूल में कर रहे थे अश्लील हरकतें
पार्टी में कपल इंट्री रखी गई थी। यानि सिर्फ जोड़े में आने पर ही प्रवेश दिया जा रहा था। भीतर मस्ती का पूरा इंतजाम था। लड़के शराब पी रहे थे तो लड़कियां वोदका और बियर पी रही थीं। ड्रग्स का भी इंतजाम था।
नशे में धुत कई जोड़े भड़कीले म्यूजिक की धुन में नाच रहे थे तो कई अर्द्धनग्न अवस्था में स्वीमिंग पूल में अश्लील हरकतें कर रहे थे।
अय्याशी के लिए क्लब संचालक ने कुछ लोगों को प्राइवेट रूम भी उपलब्ध कराए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यहां आपत्तिजनक सामग्री भी थी। कई युवतियां कॉलेज की थीं। कुछ लड़कियां भी थी जो स्कूल ड्रेस पहने थीं।
पुलिस का कहना है कि स्कूल के बहाने लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करने के लिए क्लब आई थीं।
पुलिस को देख रोने लगी लड़कियां, नाम-पते लिखकर छोड़ा गया
नशे की हालत में पुलिस के हत्थे चढ़ते ही लड़कियां रोने लगीं। इंस्पेक्टर ने सबको थाना ले जाने के निर्देश दिए तो लड़कियां हाथ-पैर जोड़ने लगीं। किसी ने कहा कि वह सहेली की बीमारी का बहाना बनाकर पार्टी में आई हैं तो कोई एक्स्ट्रा क्लास और टीचर की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
मां-बाप से झूठ बोलकर लड़कों के साथ पार्टी और मौज-मस्ती करने पर इंस्पेक्टर ने लड़कियों को जमकर लताड़ा। लड़कियों के नाम-पते नोट करने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
सत्ताधारी दल के कई नेता पहुंचे क्लब, आने लगे सिफारिशी फोन
पार्टी में कई नेताओं, अधिकारियों और शहर के प्रतिष्ठित परिवारों की बेटियां शामिल थीं। उनके पकड़े जाने की खबर मिलते ही सत्ताधारी दल के कई नेता और अधिकारी क्लब पहुंच गए। आसपास के इलाके में राजनीति करने वाले भी आ गए।
नेताओं और अधिकारियों का कहना था कि पार्टी के अनुमति नहीं लेने के पीछे आयोजकों की गलती है। पार्टी में आने वालों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी।
आने लगे सिफारिशी फोन
नेता व अधिकारियों का कहना था कि पार्टी में आए लोगों ने पूरा भुगतान किया लेकिन आयोजकों ने धोखाधड़ी की इसलिए उनके खिलाफ धोखाधड़ी की कार्रवाई होनी चाहिए।
नेताओं और अधिकारियों ने पुलिस पर युवक-युवतियों को छोड़ने का दबाव बनाया तो स्थानीय लोग रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पकड़े गए युवक-युवतियों को छुड़ाने के लिए इंस्पेक्टर के पास कई सिफारिशी फोन भी आए।
क्लब में अक्सर होता है बवाल, कभी हो सकता है बड़ा हादसा
जिंगो क्लब में अक्सर पार्टी के दौरान हंगामा और बवाल होता है। सूनसान स्थान पर होने के चलते क्लब की गतिविधियां दबी-छिपी रह जाती हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि बीते साल भी एक पार्टी में क्लब में जमकर हंगामा हुआ था।
पुलिस ने क्लब सीज करा दिया था। हालांकि, संचालकों ने अधिकारियों से संपर्क कर क्लब फिर से चालू करा दिया था।
इलाके के लोगों ने बताया कि बीते सप्ताह क्लब में एक पार्टी के दौरान दो लड़कियां नशे की हालत में स्वीमिंग पूल में उतर गई थीं। दोनों इतना नशे में थीं कि पूल में डूबते-डूबते बचीं। क्लब संचालक इस मामले को दबाए रहे।