{"_id":"6ae267b500f7d3525e03ba29","slug":"plastic-waste-was-being-openly-burned-in-the-darkness-of-the-night-three-arrested-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128635-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में सरेआम जलाया जा रहा था प्लास्टिक कचरा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में सरेआम जलाया जा रहा था प्लास्टिक कचरा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ के सिदीपुर गांव में जलाया जा रहा प्लास्टिक वेस्ट। स्रोत सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। क्षेत्र के सिदीपुर गांव के खेतों में प्लास्टिक कचरा और केमिकल लगे लोहे के ड्रम जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार अल सुबह हुई कार्रवाई में हरियाणा पुलिस, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम को खेतों में आग की लपटें और घना धुआं उठता मिला।
थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता अमित कुमार ने कचरा जलाने की सूचना दी थी।
मौके पर पहुंची टीम ने दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी अनिल रविदास, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सुलमपुर निवासी सुंदरपाल और कासगंज निवासी जोगेश को कचरा जलाते हुए पकड़ा। पुलिस को देखकर तीनों टाटा-407 गाड़ी की ओर भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने दो अक्तूबर को आवासीय और कृषि क्षेत्रों में प्लास्टिक व अन्य कचरा जलाने तथा अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद कचरा जलाए जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।
दिल्ली से लाकर जला रहे थे प्लास्टिक कचरा
आरोपी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा लाकर रात के समय जलाते थे। इस प्रक्रिया से प्राप्त सामग्री का इस्तेमाल प्लास्टिक दाने बनाने में किया जाता था। मामले में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
फोटो-60: बहादुरगढ़ के सिदीपुर गांव में जलाया जा रहा प्लास्टिक वेस्ट। स्रोत सूचना विभाग
फोटो-61: बहादुरगढ़ के सिदीपुर गांव में आग की सूचना पर पहुंचे अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग